Breaking News :
>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

CAU ने प्रदेश में क्रिकेट को ऊँचाई पर ले जाने की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर अमित पांडे को सौंपी

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) ने प्रदेश में क्रिकेट को ऊंचाई पर ले जाने की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर अमित पांडे को सौंपी है। दून निवासी अमित वर्ष 2003 में विज्जी ट्राफी में नार्थ जोन क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश के एकमात्र क्रिकेटर हैं। सीएयू ने उन्हें मैनेजर क्रिकेट आपरेशन (प्रबंधक क्रिकेट संचालन) बनाया है।

अमित आगामी 15 जुलाई को कार्यभार संभालेंगे। सीएयू ने उन्हें प्रदेश में सभी आयु वर्गों में क्रिकेट गतिविधियों की देखरेख के साथ सभी जिला संघों में क्रिकेट गतिविधियां विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा वह प्रदेश में अंतर राज्य क्रिकेट गतिविधियां शुरू कराने, सीएयू प्रबंधन, क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी, चयन समिति से समन्वय बनाकर सभी आयु वर्गों की टीमों के लिए प्रशिक्षण कैंप, अभ्यास सत्र, अभ्यास मैच और मैत्री मैच आयोजित करने के लिए भी काम करेंगे। अमित पांडे ने युवराज सिंह, पीयूष चावला व सुरेश रैना के साथ क्रिकेट की शुरुआत की थी। एक पूर्व क्रिकेटर को प्रदेश में क्रिकेट संचालन का जिम्मा मिलने से इस खेल को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

अमित निभा चुके ये जिम्मेदारी 

  • बीसीसीआइ ने 2019-20 में मिजोरम, मणिपुर व अरुणाचल प्रदेश में क्रिकेट संचालन पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी।
  • सीएयू को मान्यता मिलने से पहले बीसीसीआइ की ओर से वर्ष 2018-19 में प्रदेश में क्रिकेट के संचालन को बनाई गई उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसेस कमेटी के प्रबंधक रहे।
  • अफगानिस्तान के साथ खेले गए अभ्यास मैचों में उत्तराखंड के कोच रहे।
  • अफगानिस्तान के साथ खेले गए टी-20 मैच में उत्तराखंड के सहायक कोच रहे।
  • शीष महल टूर्नामेंट, लखनऊ में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व।
  • वर्ष 2003 से 2010 तक आल इंडिया गोल्ड कप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!