Breaking News :
>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डनैनीताल

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला आया सामने, जूनियर छात्रों के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 5 नवम्बर 2023, हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। एमबीबीएस के सीनियर छात्रों पर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप है। शिकायत न होने के बावजूद मामला संज्ञान में आने पर कॉलेज प्रबंधन ने सख्ती दिखाई है। एंटी रैगिंग कमेटी ने 10 सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना, छ: माह के लिए हास्टल से बाहर और एक सप्ताह तक कक्षा से बाहर करने का निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की यह घटना शुक्रवार की है। दोपहर में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के ब्वायज हास्टल से शोर-शराबे की आवाज आने पर गार्ड पहुँचे। वहाँ एमबीबीएस प्रथम वर्ष के चार छात्र अलग-अलग कमरों में मौजूद थे। गार्ड ने वीडियो बनाया और तत्काल सूचना प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी को दी।

प्राचार्य ने मौके पर ही जूनियर छात्रों से सीनियर छात्रों वाले हास्टल में आने का कारण पूछा। तब सभी छात्र बात टालते रहे। इस पर शाम को ही प्रबंधन ने अनुशासन समिति की बैठक बुला ली गई। समिति ने मामले को एंटी रैगिंग कमेटी को रेफर कर दिया। शनिवार को कमेटी की बैठक में सभी सीनियर-जूनियर छात्रों से पूछताछ हुई। वीडियो देखे गए। पीड़ित एक जूनियर छात्र अपने घर सहारनपुर पहुँच गया था। वीडियो में वह हास्टल के कमरे से रोते हुए निकलते दिखा। अन्य जूनियर छात्रों का आरोप है कि कमरे में बुलाकर सीनियर छात्रों ने अभद्रता की, मुर्गा बनने को कहते हुए कालर पकड़कर गाली दी गईं।

कमेटी की जांच के बाद प्राचार्य प्रो. जोशी ने बताया कि हालांकि जूनियर छात्रों ने लिखित में शिकायत नहीं की है। लेकिन एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के 10 छात्रों के अलावा प्रकरण में संलिप्त अन्य के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। वार्डन की ओर से आरोपितों के व्यवहार की संतोषजनक रिपोर्ट आने के बाद ही इन्हें परीक्षा में सम्मिलित करवाया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को भी शपथपत्र भी देना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!