Breaking News :
>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र
उत्तराखण्डदेहरादून

धरने पर बैठे एसजीआरआर मेडिकल कालेज के एमबीबीएस के छात्रों से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डीजीपी अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जारी किए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 मार्च 2023, देहरादूनश्री महंत इंद्रेश अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे MBBS के छात्रों से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर को निर्देश जारी किए हैं। मेडिकल छात्र फीस बढ़ोतरी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि सोमवार शाम को कुछ व्यक्तियों ने उनका टैंट उखाड़ लिया और छात्रों के साथ मारपीट की।

छात्र-छात्राओं ने बुधवार से हड़ताल की दी चेतावनी

शुल्क बढ़ोतरी व इंटर्नशिप के मामले को लेकर एसजीआरआर मेडिकल कालेज के एमबीबीएस 2018-बैच के छात्रों ने अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। छात्र सोमवार से कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना दे रहे हैं। आंदोलित छात्रों का कहना था कि वह शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार सुबह बीच कुछ लोगों ने धरना स्थल पहुंचकर उनके साथ मारपीट और अभद्रता की।

आरोप लगाया कि धरनास्थल पर लगाया गया टेंट भी उखाड़ दिया गया। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान व पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता की। छात्र-छात्राओं ने बुधवार से हड़ताल की चेतावनी दी है। इस बीच, डीएवी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज क्षेत्री ने भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पहुंचे। छात्र देर रात तक धरना स्थल पर डटे थे।

मेडिकल कालेज प्रबंधन ने मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। कालेज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी के अनुसार प्रवेश एवं शुल्क नियामक समिति ने शुल्क का निर्धारण किया है, छात्रों से इसी अनुरूप शुल्क जमा कराने को कहा जा रहा है। अधिकांश छात्र निर्धारित शुल्क का भुगतान करने को तैयार हैं, पर कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

छात्रों ने एक दिन पहले कालेज के गेट पर धरना शुरू किया था, मंगलवार को टेंट लगाकर कालेज का प्रवेश द्वार बंद कर दिया। छात्र पुलिस-प्रशासन, मेडिकल कालेज प्रबंधन व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जिससे जब-तब विवाद की स्थिति बन रही है। धरनास्थल पर कुछ असमाजिक तत्वों ने प्राचार्य से मारपीट की भी कोशिश की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज गेट के सामने धरना समाप्त करवाने और हंगामा, तोड़फोड़ व शांति भंग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!