Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
देश

चंद्रशेखर समेत भीम आर्मी के 400 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश सरकार की हाथरस के बूलगढ़ी कांड की सीबीआइ जांच की सिफारिश के बीच वहां पर माहौल खराब करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी एक्शन हो रहा है। इसी क्रम में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर और उनके 400-500 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के साथ 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन तथा महामारी रोग अधिनियम में केस दर्ज कराया गया है।

हाथरस कांड को लेकर विपक्षी पार्टियां योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने में लगी हैं। समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी, भीम आर्मी, आम आदमी पार्टी तथा राष्ट्रीय लोक दल के नेता और प्रतिनिधिमंडल हाथरस के बूलगढ़ी गांव में पीड़िता के घर पहुंच पर अपनी=अपनी संवेदना जताने के साथ पीड़ित को बरगलाने का भी काम कर रहे हैं।

आज आएगा आप का प्रतिनिधिमंडल

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के साथ पार्टी के पंजाब व दिल्ली के विधायकों का दल हाथरस कांड के पीड़ित परिवार से मिलने दोपहर बाद बूलगढ़ी गांव पहुंचेगा। इनमें पंजाब के नेता विपक्ष पांच विधायक, के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के साथ विधायक राखी बिड़लान, रोहित म्हरौलिया, कुलदीप, पवन शर्मा व अजय दत्त हाथरस के बूलगढ़ी गांव में पीड़ित परिवार से भेंट करेंगे। इसके अलावा यहां पर किसी के भी आने से पहले ही पुलिस सतर्कता बरते हुए है। गांव में एक साथ सिर्फ पांच लोगों को ही जाने की अनुमति है।

जेल में आरोपितों के बयान लेगी एसआइटी

हाथरस कांड के चारों आरोपित अलीगढ़ जिला जेल में बंद हैं। उनके बयान लेने एसआइटी सोमवार को जेल में जाएगी। टीम ने रविवार को मृतक युवती के स्वजनों से पूछताछ के अलावा अलीगढ़ मे जेएन मेडिकल कॉलेज से मेडिकल रिपोर्ट के बारे में भी डॉक्टरों से जानकारी की। गांव में तनावपूर्ण शांति है। सोमवार को यहां पर किसी के भी आने से पहले ही पुलिस सतर्कता बरते हुए है। गांव में एक साथ सिर्फ पांच लोगों को ही जाने की अनुमति है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!