Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसे का शिकार हुई कार नदी किनारे गिरी मिली, 2 के शव बरामद 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 26 सितम्बर 2023, टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में नैनबाग तहसील के अंतर्गत दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मरोड़ बैंड के पास एक कार खाई में यमुना नदी के किनारे गिरी मिली। जिसमें सवार दो लोगों के शव मिले हैं। कार सवार शनिवार रात से गायब थे। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शवों को सड़क तक पहुंचाया। नैनबाग पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया सोमवार शाम करीब पौने छह बजे सूचना मिली थी कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मरोड़ बैंड के पास एक कार यमुना नदी के किनारे गिरी है। अत्यधिक गहरी खाई और नदी के कारण उत्तरकाशी जिले के बड़कोट से एसडीआरफ की टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर बुलाया गया।

एसडीआरफ, पुलिस, तहसील की टीम ने कार दुर्घटना में मृतक विजय वालिया (53) पुत्र रामचंद्र वालिया निवासी सेवला कालां थाना पेटलनगर देहरादून और पवन कुमार (66) पुत्र रतन सिंह निवासी इंद्रलोक कॉलोनी जगजीतपुर हरिद्वार के शव बाहर निकाले। पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नैनबाग पीएचसी भेजा है। मौके पर मौजूद मृतक पवन कपिल के बेटे अविनाश ने बताया शुक्रवार 22 सितंबर सुबह दोनों यमुनोत्री धाम की यात्रा पर गये थे। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार रात को ही कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, क्योंकि रात 10 बजे के बाद से दोनों फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। 24 सिंतबर को देहरादून और हरिद्वार कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार परिजनों को सूचना दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!