Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
खेल-जगत

कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया ‘मास्टर प्लान’

भारत और बांग्लादेश के बीच आज राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है। तीन मैचों की सीरीज का नतीजा आज के इसी मुकाबले पर तय होगा। मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीत कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। भारत के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है नहीं तो वह गंवा देगा। भारत के सीरीज में बने रहने के लिए आज का मैच हर हाल में जीतना होगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान ने मास्टर प्लान तैयार किया है और वह बांग्लादेश के खिलाफ इसके दम पर सीरीज में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

भारत राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में उतरने से पहले पूरी तैयारी कर चुका है। टीम के कप्तान ने ना सिर्फ नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए पसीना बहाया बल्कि अपने मास्टर प्लान पर भी काम किया। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले रोहित शर्मा ने पिच पर जाकर बेहद करीब से उसका निरक्षण किया और इसके बाद ही मेहमान टीम को मात देने की रणनीति बनाई।

रोहित शर्मा ने बनाया मास्टर प्लान

मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए रोहित ने थोड़ा बहुत अपने प्लान का खुलासा भी किया। बुधवार को उन्होंने यह बताया कि बल्लेबाजी बिल्कुल ठीक है काम बस गेंदबाजी विभाग मे करना है और इसपर भी पिच की कंडीशन पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

रोहित ने पिच पर बिताया समय

बांग्लादेश के खिलाफ मैच की प्लानिंग करने के लिए पिच पर रोहित शर्मा ने काफी वक्त बिताया। उन्होंने ना सिर्फ पिच को देखा बल्कि उसपर बैठकर उसके मैच के वक्त मिजाज का अंदाजा भी लगाया। जानकारी के मुताबिक उन्होंने पिच क्यूरेट से भी मैच के दौरान पिच के किए जाने वाले बर्ताव पर चर्चा की।

पिच के मुताबिक होगा टीम कॉम्बिनेशन

पहले मैच में भारतीय टीम को मिली हार वो भुला चुकी है। यह बात गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने मैच से पहले कही थी। कप्तान रोहित शर्मा ने भी यह साफ किया कि दिल्ली टी20 वहीं खत्म हो गया नए मैच में नए सिरे से शुरुआत होती है। भारत का टीम कॉम्बिनेशन कैसा होगा इसपर पिच देखने के बाद कप्तान और कोच के बीच बातें हुई हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!