Breaking News :
>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन>>बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत>>धूम्रपान बन रहा हार्ट अटैक का बड़ा कारण, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>बद्रीनाथ धाम ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में होगा विकसित
देश

कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में अंतर्कलह खत्म करने का प्रयास

नई दिल्ली, पंजाब कांग्रेस में जारी अंतर्कलह को खत्म करने की कोशिशों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले 22 जून को, अमरिंदर सिंह ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एआईसीसी पैनल से मुलाकात की थी, लेकिन वह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी या राहुल गांधी से मिले बिना ही चंडीगढ़ लौट गए थे।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने 2015 में सिख ग्रंथों की बेअदबी और उसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी की जांच पूरी करने में कथित देरी जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री तके सामने मोर्चा खोल दिया है। अप्रैल में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच को रद्द किए जाने के बाद से ही सिद्धू ने अमरिंदर सिंह की आलोचना  शुरू कर दी। वहीं, सीएम अमरिंदर ने उनकी नाराजगी को ‘पूर्ण अनुशासनहीनता’ बताया है।

केंद्रीय नेतृत्व अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में जारी गुटबाजी को खत्म करने का रास्ता तलाश रही है। इसके लिए सोनिया गांधी ने एक पैनल का गठन किया था, जिसने अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू सहित पार्टी के विधायकों के साथ बातचीत की थी। सिद्धू ने पिछले हफ्ते नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था। पंजाब कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी राष्ट्रीय राजधानी में चार दिनों तक राहुल गांधी के साथ बैठकें की थीं।

एआइसीसी पैनल में मल्लिकार्जुन खड़गे जेपी अग्रवाल और हरीश रावत शामिल हैं। हाल ही में सिद्धू की राहुल और प्रियंका के साथ बैठक के बाद पार्टी नेता हरीश रावत ने उम्मीद जताई थी कि पार्टी की पंजाब इकाई से संबंधित मुद्दों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह उन कुछ राज्यों में से एक है जहां पार्टी अभी भी सत्ता में है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!