Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

महापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस पद के लिए दीपावली के बाद प्रत्याशियों का चयन होगा

भाजपा और कांग्रेस में महापौर पद के लिए दीपावली के बाद प्रत्याशियों का चयन होगा। दोनों ही पार्टियों में टिकट को लेकर मारामारी मची हुई है। टिकट घोषित होते ही दोनों दलों में बगावत होना लाजिमी है। ऐसे में अब दोनों ही पार्टियों के बड़े पदाधिकारी सक्रिय हो चले हैं। पहले से ही सभी दावेदारों को संयम और निष्ठा का पाठ पढ़ाया जा रहा है। कांग्रेस में 13 लोगों ने दावेदारी पेश की है। सभी ने नामांकन पत्र तक खरीद लिए हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेन्द्र पाल सिंह सभी दावेदारों के आवेदन पत्र लेकर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पहुंच गए हैं। पर्यवेक्षक महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने सभी से रायशुमारी भी की है। इस संबंध में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को सभी के बारे में बता दिया है। उन्होंने बताया कि अभी प्रत्याशी के चयन में समय लगेगा। नामांकन से पहले प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर में भी 15 लोगों ने दावेदारी पेश की है। इन लोगों ने भी नामांकन पत्र खरीद लिया है। टिकट के लिए दावेदार दिल्ली और देहरादून की दौड़ भी लगा रहे हैं।

शनिवार को शहर से अधिकांश दावेदार गायब मिले। माना जा रहा है कि भाजपा में भी टिकट की घोषणा नामांकन से पहले हो जाएगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में टिकट फाइनल होने के बाद बगावत होना लाजिमी है। ऐसे में दोनों ही दलों के पदाधिकारी दावेदारों से संपर्क साध रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है।  प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

दावेदारी करना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है। टिकट फाइनल होने के बाद सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। वहीं कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष कलीम खान का दावा है कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। चुनाव में सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!