Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए मतदान को लेकर प्रत्याशियों में उत्साह – मतदान केंद्रों के बाहर समर्थकों की भीड़

हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों की 89 क्षेत्र पंचायतों में से 62 में प्रमुख के लिए मतदान सुबह से शुरू हो गया। मतदान के बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
ब्लाक प्रमुखों के अलावा 61 ज्येष्ठ उपप्रमुखों व 60 कनिष्ठ उपप्रमुखों के लिए बुधवार को मतदान शुरू किया गया। शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रमुख पदों पर जीत के लिए दोनों ही प्रमुख सियासी दलों भाजपा और कांग्रेस मंगलवार देर रात तक दांव-पेच में लगे रहे। बता दें 27 क्षेत्र पंचायत प्रमुख, 28 ज्येष्ठ व 29 कनिष्ठ उपप्रमुख पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख और ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुख पदों के लिए एकल संक्रमणीय पद्धति से सुबह 10 बजे से मतदान आरंभ कर दिया गया। यह दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना होगी और फिर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव के लिए सभी क्षेत्र पंचायतों में मतदान और मतगणना के लिए तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। निर्विरोध निर्वाचन के बाद 62 प्रमुख पदों के लिए 148, 61 ज्येष्ठ उपप्रमुख पदों पर 161 और 60 कनिष्ठ उपप्रमुख पदों के लिए 160 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उधर, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों पर जीत के लिए जोड़तोड़ में जुटे दोनों मुख्य सियासी दलों भाजपा और कांग्रेस मंगलवार ताकत झोंके रहे। इस कड़ी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों से देर रात तक संपर्क का सिलसिला चलता रहा। प्रमुख और ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुखों का चुनाव क्षेत्र पंचायत सदस्य करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!