Breaking News :
>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कनाडा के उच्चायुक्त कैमरोन मैके ने की भेंट

विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा।

कनाडा के उच्चायुक्त कैमरोन मैके ने उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौन्दर्य को सराहा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जून 2022, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरोन मैके ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से पर्यटन, कृषि, जल, विद्युत एवं सौर उर्जा के साथ शैक्षिक आदान प्रदान के क्षेत्र में सहयोग की सम्भावनाओं पर चर्चा की, तथा अवगत कराया कि भारत के साथ कनाडा के अच्छे वाणिज्यिक सम्बन्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में उद्योगों के लिये देवभूमि के अनुरूप सुरक्षित व शान्त माहौल है। श्रमिकों एवं उद्यमियों के सम्बन्ध भी बेहतर है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। ईज ऑफ डूइंग विजनेस की प्रभावी व्यवस्था बनी है। राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कृषि, बागवानी, रोड एयर एवं रेल कनेक्टिविटी, टूरिज्म आदि के क्षेत्र में बेहतर ढ़ंग से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कनाडा की दिल्ली स्थित ट्रेड प्रमोशन टीम के साथ समन्वय कर व्यापार एवं निवेश से सम्बन्धित सम्भावनाओं को धरातल पर लाने के प्रयास किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल में देश में परिस्थितियाँ बदली है। निवेशकों की सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। सभी के लिये समान कार्य संस्कृति के अवसर उपलब्ध हुए है।
इस अवसर पर कनाडा एम्बेसी के कन्सोलेट जनरल उतर भारत पैट्रिक हावर्ड तथा सचिव शैलेश बगोली आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!