Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
उत्तराखण्डदेहरादून

सीआईएमएस देहरादून में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 25 छात्र-छात्राओं का चयन।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून में सीआईएमएस देहरादून के 25 विद्यार्थियों का चयन

चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 24 फ़रवरी, 2026, देहरादून। कम्बाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च, कुआँवाला, देहरादून में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। प्लेसमेंट के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून की एचआर टीम कॉलेज पहुँची। इस ड्राइव में जी.एन.एम. (2022 बैच) के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के सहायक नर्सिंग अधीक्षक आशीष भारद्वाज ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली, अत्याधुनिक सुविधाओं, कार्य संस्कृति एवं करियर ग्रोथ के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात दो चरणों—लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से प्रतिभागियों की दक्षता और कौशल का मूल्यांकन किया गया।

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और संस्थान द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नर्सिंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और मैक्स जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल में चयनित होना गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन करें और समाज सेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखें। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए ऐसे रोजगारोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराता रहेगा।

इस अवसर पर मैक्स अस्पताल की एच.आर. निकिता अरोड़ा, क्लिनिकल प्रशिक्षक मनीषा खंडूरी, मानषी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, प्रशासनिक अधिकारी केदार अधिकारी, उत्तराखण्ड़ डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर(से.नि.) ललित सामंत तथा सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या चेतना गौतम, एच.आर. डॉ. साध्वी नेगी एवं सिमरन शाह उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!