Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज तकनीकी शिक्षा से जुड़े अधिकारियों की ली बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2022, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का.)। प्रदेश के मा० कैबिनेट मंत्री/तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में तकनीकी शिक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। बैठक से पूर्व उपस्थित अधिकारियों ने माननीय मंत्री सुबोध उनियाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। उन्होंने तकनीकी शिक्षा के बारे में संबंधित अधिकारी से विस्तृत जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं रोजगार से जुड़े व्यवसायिक पाठ्यक्रम/प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिए।

कैबिनेट मंत्री उनियाल ने तकनीकी शिक्षा से जुड़े उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पॉलिटेक्निक संस्थाओं में डिमांड आधारित, शॉर्ट-टर्म कोर्स पर फोकस किया जाए कहा कि ऐसेे कोर्स को बढ़ावा दिया जाए जिससे रोजगार के अवसर पैदा हो सकें। पॉलिटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किया जाए। कहा कि हाईस्कूल और इंटर के छात्रों को विशेष कैरियर काउंसलिंग की व्यवस्था की जाए जिससे छात्रों की रूझान पॉलिटेक्निक की ओर अग्रसर हो। साथ ही प्लेसमेंट हेतु अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करें। उन्होंने कैरियर काउंसलिंग सेल की स्थापना के साथ, समय-समय पर रोजगार मेलों का भी आयोजन करने के निर्देश दिए। सभी संस्थाओं में हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संस्थानों में तैनात कार्मिकों के विवरण की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की प्रक्रिया पूर्ण करें। यह भी कहा कि जब तक स्थायी नियुक्ति नहीं होती है तब तक वैकल्पिक व्यवस्था अमल में लाई जाए।

बैठक में सचिव नितेश कुमार झा ने माननीय मंत्री को प्राविधिक शिक्षा से संबंधित जानकारियों से अवगत कराते हुए प्राविधिक शिक्षा निदेशालय द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्य, निदेशालय में स्वीकृत, भरे व रिक्त पदों का विवरण, राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित हो रहे राजकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निक संस्थाओं का विवरण एवं उसमें संचालित पाठ्यक्रमों की सूची, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के रोजगार की स्थिति व वर्ष 2022-23 हेतु भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी।

बैठक में निदेशक प्राविधिक शिक्षा हरि सिंह, अपर निदेशक आरपी गुप्ता, सचिव प्राविधिक शिक्षा देशराज, संयुक्त सचिव डॉ० मुकेश पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!