Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का “समान नागरिक संहिता” को लेकर बड़ा बयान, पढ़िए पूरी ख़बर

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मार्च 2022, शनिवार, देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखण्ड राज्य में समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं कियान्वयन हेतु विशेषज्ञों की समिति का गठन किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में समान आचार संहिता उत्तराखण्ड राज्य की राष्ट्र की भौगोलिक और सांस्कृतिक एकता में महत्वपूर्ण स्थान के मददेनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2022 विधान सभा चुनाव के दौरान राज्य की प्रबुद्घता जनता से कहा था कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही वह तत्कालीन प्रभाव से प्रदेश में समान नागरिक संहिता का कानून लायेंगे।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय संविधान के डाइरेक्टिव प्रिंसिपल में निदेर्शित अनुच्छेद 44 के निर्देशों का पालन करते हुए और उत्तराखण्ड राज्य में आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार शीघ्र उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक कमेटी गठित करेगी जिसमें समाज के प्रबुद्ध वर्गों की भी भागेदारी भी होगी। कमेटी एक निश्चित समय काल में समान नागरिक संहिता कानून का डाफ्ट तैयार करके उत्तराखण्ड सरकार को सौंपेगी।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु विशेषज्ञों की समिति राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों के व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले सभी प्रासंगिक कानूनों की जांच करने और मसौदा कानून या मौजूदा कानून में संशोधन के साथ उस पर रिपोर्ट करने के लिए विवाह, तलाक, सम्पत्ति के अधिकार, उत्तराधिकार से सम्बंधित लागू कानून और विरासत, गोद लेने व रख रखाव, संरक्षता इत्यादि विषयों का प्रमुखता से परीक्षण करेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!