Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

“कोरोना योद्धा रत्न सम्मान समारोह” में पहुँचे कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज

  • हमारे देश के अन्दर सबसे अधिक वैक्सीन बनाने की क्षमता है : सतपाल महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, २० जनवरी २०२१, बुधवार, पौड़ी। कोरोना योद्धा रत्न सम्मान समारोह में शामिल होकर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। कोरोना वायरस एक ऐसी बीमारी है जो अदृष्य है। चीन के बुहान शहर की लैब सेसे चलकर यह बीमारी पूरे विश्व में फैली। प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने इस बीमारी से संघर्ष करने की ठानी, जिसका परिणाम यह रहा कि आज हम ऐसे पहले देश हैं जहाँ दो-दो वैक्सीन एक साथ उपलब्ध हैं। उक्त बातें आज यहाँ चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड एकेश्वर खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में कोविड-19 योद्धा रत्न सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए सभी ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए अनेक कठिनाइयाँ उठाई। धीरे-धीरे हमने इस बीमारी को समझा, इससे बचने के लिए कोविड नियमों का पालन किया। प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इण्डिया के तहत भारत में इसकी वैक्सीन बन तैयार हो गयी है। इतना ही नहीं आज हमारे देश के अन्दर सबसे अधिक वैक्सीन बनाने की क्षमता है। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी कोरोना वॉरियरस को कोरोना काल में किये गये उनके कार्यों के लिए उन्हें बधाई देने के साथ साथ सम्मानित करते हुए कहा कि वह स्वयं भी परिवार सहित कोरोना काल में अपने क्षेत्र के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में राशन बाँटने का काम करते रहे। जिसका नतीजा यह हुआ कि मैं और मेरा पुरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया। उस दौरान हमारे विरोधियों ने जम कर हमें उल्टा-सीधा कहा। ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि जब देश के लोग संकट में हों तो जनप्रतिनिधि का अपने घर पर बैठे रहना क्या उचित है। हमने अपने इसी दायित्व का निर्वाह किया था।

[box type=”shadow” ]लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद में अग्रिम पंक्ति में शामिल आँगनबाड़ी कार्यकर्ती, आशा वर्कर्स, डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, एएनएम, शिक्षकों, ग्राम पंचायत अधिकारी, बैंक कर्मी, पोस्ट ऑफिस कर्मी, राजस्व, जलागम, पीआरडी एवं होमरगार्ड सहित करीब 275 कोरोना योद्धाओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि सम्बोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने मदद के लिए बढ़ चढ़कर कार्य किया है। लोगों की मदद की है। लेकिन अब वैक्सीन आ गई है हमें बिल्कुल भी डरने की आवश्यकता नहीं है।[/box]

[box type=”shadow” ][/box]

[box type=”shadow” ]कोविड-19 योद्धा रत्न सम्मान समारोह में प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने अनेक कोरोना वॉरियरस को प्रशस्ति-पत्र एवं शाल देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एकेश्वर ब्लाक प्रमुख श्री नीरज पांथरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यराज सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख नरेंद्र डंडिरियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, मंडल महामंत्री गौरव धस्माना, गणेश रावत, सुमन खंतवाल, महिपाल सिंह, जयकृत बिष्ट, राजेश मुंडेपी, डॉ० मनमोहन घिड़ियाल, तेजपाल पंवार, कुलदीप किशोर जोशी, कैप्टन गंगा सिंह, राकेश नैथानी, जोगेश्वर घनशाला, सुनील रावत, चंपा असवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान ढोल दमाऊ वादकों, बकरी पालकों सहित अनेक लोगों को जलागम के माध्यम से 20 से 30 हजार रूपये तक की धनराशि के चैक भी वितरित किये गये।[/box]

कोरोना वरियर्स सम्मान समारोह के दौरान उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, तहसीलदार सुधा डोभाल, डीपीडी जलागम आरसी तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ० मनोज शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी बद्रीश चंद, खंड विकास अधिकारी सुमन लता सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति
उत्तराखंड सरकार।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!