Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हिमाचल प्रदेश की श्री रेणुका जी विधानसभा पहुँची, माँ रेणुका जी के दर्शन करने के उपरांत शुरू किया जनसम्पर्क अभियान

हिमांचल प्रदेश की रेणुका जी विधानसभा के ददाहू, संगडाह सहित कई क्षेत्रों में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य करेंगी जनसम्पर्क

हिमाचल में भी बनने जा रही भाजपा सरकार : रेखा आर्या

पूर्ण बहुमत के साथ बनायेंगे हिमाचल प्रदेश में सरकार : रेखा आर्या

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार कर रही बेहतर कार्य : रेखा आर्या

श्री रेणुका जी विधानसभा में कांग्रेस पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेस है झुठी गांरटियों व घोषणाओं का पुलिंदा”

कांग्रेस प्रत्याशी ने नहीं दिया 10 साल में श्री रेणुका जी विधानसभा की जनता के साथ दुःख-सुख मे साथ : रेखा आर्या

“मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में भी उत्तराखंड की भांति मिथक टूटेगा और हम पूर्ण बहुमत के साथ हिमाचल में भी भगवा लहरायेंगे” : रेखा आर्य

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने श्री रेणुका जी विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह के समर्थन में माँगा समर्थन

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 नवम्बर 2022, शनिवार, श्री रेणुका जी (हिमाचल प्रदेश)। आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित श्री रेणुका जी विधानसभा पहुँची जहाँ सर्वप्रथम उन्होंने माँ रेणुका मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद लिया तत्पश्चात ददाहू, संगडाह सहित कई क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी जनता से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने 70 लाख हिमाचलियों के लिए कार्य किया है। गरीब को अब ईलाज की चिंता नहीं हैं आज यहाँ सभी का ईलाज मुफ्त में किया जा रहा है। केन्द्र में मोदी सरकार की आयुष्मान योजना और हिमाचल में हिमकेयर योजना डबल इंजन का बेहतरीन उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि आज उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में गैस कनैक्शन का लाभ दिया जा रहा है जिससे आज हिमाचल प्रदेश देश में धुंआ मुक्त राज्य बना है। अटल टनल का निर्माण डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार ने गरीब के लिए काम किया है। कोरोना के समय से लेकर आज तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज का वितरण किया जा रहा है जो आज भी जारी है।

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के 140 करोड़ लोगों को मुफ्त में कोरोना के टिके लगवाये हैं और लोगों से एक भी पैसा नहीं लिया गया। कांग्रेस झुठी गांरटियों का मॉडल प्रदेश की जनता को नहीं बेच पाऐगी क्योंकि कांग्रेस के झुठे वादे इस प्रदेश की जनता को पता हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में भी उत्तराखंड की भांति मिथक टूटेगा और हम पूर्ण बहुमत के साथ हिमाचल में भी भगवा लहरायें गे।

इस अवसर पर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सांसद अजय टम्टा, जिला प्रवासी प्रभारी कुंदन परिहार, विधानसभा प्रवासी प्रभारी यशपाल नेगी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सूर्या, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण गर्ग जी, मंडल सचिव के.डी. शर्मा सहित स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!