Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिशु सदन पहुँचकर रामनवमी के अवसर पर देवी स्वरूपा नौ कन्याओं की पूजा की, कन्याओं संग किया भोजन

भारतीय परंपरा में मातृशक्ति का रहा है सदैव सर्वोपरि स्थान : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023, देहरादून। आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने माँ सिद्धिदात्री को समर्पित महानवमी के इस पावन दिन पर केदारपुरम स्थित राजकीय शिशु सदन में नौ देवी स्वरूपा, नौ कन्याओं की पूजा अर्चना की। मंत्री रेखा आर्या ने पहले कन्याओं के पाँव पखारे व इसके बाद उन्हें चुनरी उड़ाकर माथे पर तिलक लगाया और उन्हें भोजन कराया। उन्होंने कन्या पूजन के पहले आदि शक्ति माँ भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की, उसके बाद माँ दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों के प्रति कन्याओं की पूजा अर्चन की और विधि विधान और श्रद्धा और सम्मान का भाव रखते हुए इस कार्य को संपन्न किया।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज नवरात्र की नवमी तिथि है, नारी शक्ति माँ भगवती की विशेष अनुष्ठान आयोजन नवरात्र के रूप में सनातन धर्मावलियों के द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर परंपरागत रूप से 9 दिनों तक आदिशक्ति माँ भगवती जो यह पूरे जगत की आदिशक्ति है कि अनुष्ठान पूजन के उपरांत मातृशक्ति के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए कुंवारी कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम अभी यहाँ पर संपन्न हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में मातृशक्ति का सदैव सर्वोपरि स्थान रहा है और उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए, इन पवित्र कार्यक्रमों के साथ जुड़ने का सौभाग्य पूरे देशवासियों को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि आज नवमी की स्थिति पर कुंवारी कन्याओं के पूजन का नवदुर्गा स्वरूप 9 कन्याओं के पूजन का कार्य यहाँ पर संपन्न हुआ है। यह पर्व हम सभी को दृढ़ता के साथ सच्चाई के मार्ग पर चलने एवं अपने जीवन से बुराइयों का समूल नाश करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि उन्हें हर वर्ष शिशु सदन में आकर बेहद खुशी होती है कि वह इन बच्चों के चेहरे पर थोड़ी सी खुशी लाने का काम कर पाती है। इस अवसर पर उन्होंने आदिशक्ति माँ भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं राज्य की समृद्धि हेतु कामना की।

इस अवसर पर मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीना बिष्ट, अधिक्षिका श्रीमती सुनीता सहित समस्त स्टाफ व प्यारे-प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!