Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी,जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का जताया आभार कहा आपका स्नेह ही मेरी असली शक्ति

देहरादून: आज दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहाँ कैबिनेट मंत्री ने महादेव और मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां भगवती और महादेव से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां भगवती और महादेव के आशीर्वाद तथा सभी साथियों की दुआओं से स्वस्थ होकर वह आज से पुनः अपनी देवतुल्य जनता की सेवा और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह नया सफर सभी के अटूट विश्वास और स्नेह के बिना अधूरा था।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कठिन समय में उन्हें जिस प्रकार सभी का साथ, स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए वह सभी की आभारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी,प्रदेश सरकार,जनप्रतिनिधियों, पक्ष-विपक्ष के सभी साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थितियों में सभी का साथ और विश्वास उन्हें नई ऊर्जा एवं संबल प्रदान करता है। जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के लिए उनका हर पल समर्पित रहेगा।

Loading

error: Content is protected !!