Breaking News :
>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
अल्मोड़ाउत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

महा जनसंपर्क अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में प्रतिभाग

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता पहुँचायें आमजन तक : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 11 जून 2023, सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। आज अपने दो दिवसीय सोमेश्वर विधानसभा प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अल्मोड़ा जनपद की अपनी सोमेश्वर विधानसभा स्थित स्याहीदेवी मंडल की ग्रामसभा गोविंदपुर पहुँची जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘संयुक्त मोर्चा सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम के साथ किया गया। वहीं इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें केन्द्र सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं, साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की, साथ ही सभी से आगामी चुनावों की तैयारी करने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने की बात कही।

कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में सभी से सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बूथ के प्रत्येक व्यक्ति तक केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए दिए गए दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस विधानसभा में आयोजित होने वाले महा जनसंपर्क अभियान के लिए सभी मंडलों की कार्यसमिति बैठक संपन्न हो चुकी है और सभी कार्यक्रमों के लिए विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी गई है, ऐसे में सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएं।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विगत 9 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं और उन्हीं के मार्गदर्शन में हमारा राज्य भी उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिलामंत्री कन्नू शाह, महाजनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक ललित दोसाद, दीप भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला बोरा, जिलामंत्री श्रीमती वंदना आर्या, मण्डल अध्यक्ष सोमेश्वर(युवा मोर्चा) शंकर बिष्ट, शोक जलाल, जिला महामंत्री किसान मोर्चा हरीश बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल मेहरा, कोषाध्यक्ष कृष्णा भंडारी, धर्मेंद्र बिष्ट, श्रीमती पुष्पा भंडारी, श्रीमती लता पंत, महेश नयाल, खडग सिंह, कृपाल नयाल, दिवान कार्की, जिला संयोजक सोशल मीडिया कृपाल बिष्ट, सहित सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, पदाधिकारी के साथ ही पार्टी के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!