Breaking News :
>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन
उत्तराखण्डपिथौरागढ़संस्कृति-कला

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया पिथौरागढ़ में आयोजित मोस्टमानू मेले में प्रतिभाग, कहा : “मेलों से संस्कृति का होता है संरक्षण”

कैबिनेट मंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक बिल पास होने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार, फैसले को बताया ऐतिहासिक, कहा : “महिलाओं की लोकसभा व राज्य विधानसभा में बढ़ेगी भागीदारी”

मेले हैं हमारी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के ध्वजवाहक, पौराणिक मेलों को बचाने की है जरूरत : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 सितम्बर 2023, बुधवार, पिथौरागढ़। आज पिथौरागढ़ आगमन पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि मोस्टमानू मेले महोत्सव में प्रतिभाग किया। जहाँ पर पारंपरिक रूप से स्थानीय महिलाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं उन्होंने मोस्टमानू मंदिर पहुँचकर आशीर्वाद प्राप्त किया और देव डोली के दर्शन भी किये। वहीं इस दौरान आज मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ के पारंपरिक वेशभूषा को धारण कर सभी का मन मोहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने आयोजकों को उन्हें यहाँ आमंत्रित करने पर धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें यहाँ आकर और यहाँ के पारंपरिक परिधान को धारण कर बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि आज हम सबको अपनी संस्कृति को बचाना है तो ऐसे मेलों का आयोजन किया जाना बेहद आवश्यक है। साथ ही कहा कि मेले हमारी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का काम करते हैं। हमारी देवभूमि के अलग अलग क्षेत्रो में अलग अलग संस्कृति देखने को मिलती है। आज उन्हें भी यहाँ की संस्कृति से रूबरू होने का भी अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कुम्भ मेला आयोजित होता है उसी तरह से पिथौरागढ़ के मोस्टमानू में आयोजित मेला भी एक तरह से कुंभ मेला ही है।

वहीं साथ ही इन दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई। जिन्हें देख कर मंत्री ने कलाकरों की तारीफ की। उन्होंने कहा की जिस तरह से यहाँ पर कलाकारों द्वारा लोगो को अपनी संस्कृति व सभ्यता से परिचय कराया गया वह काबिलेतारीफ है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ के माध्यम से भी हमे अपनी संस्कृति का परिचय प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि हमे अपने कलाकारों का उत्साहवर्धन के साथ उन्हें आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार मिलकर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे है। आज मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में राज्य लगातार उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा, इस दिशा में राज्य मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार व उनका विभाग खिलाड़ियों के लिए और खेल को बढ़ावा देने के लिए कई सारी योजनायें चला रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री जी ने खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब का जिओ जारी कर दिया है जिससे आने वाले समय मे हमारे खिलाड़ी भी सरकारी सेवाओं में अपनी सेवा देंगे।कहा कि जल्दी ही हम 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था भी करने जा रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि 38 वे रास्ट्रीय खेलों के आयोजन से पूर्व हम 4 प्रतिशत का स्पोर्ट्स कोटा आरक्षण लागू कर देंगे। खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों व खेल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर है।हमारी कोशिश है कि जिस प्रकार से प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है आने वाले समय मे हम इसे खेलो की भूमि के रूप में विकसित करें, विभाग इस और काम कर रहा है।

वहीं आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह बिल अधर में लटका हुआ था जिसे की केंद्र की मोदी सरकार ने नारी वंदन विधेयक के रूप में पास किया है। हम सब के लिए यह एक ऐतिहासिक फैसला है और निश्चित ही आने वाले वक्त में महिलाओं की भागीदारी लोकसभा व राज्य विधानसभा में बढ़ेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दीपिका बोहरा, पूर्व विधायक पिथौरागढ़ श्रीमती चंद्रा पन्त, नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रावत, संयोजक मेला समिति बिरेन्द्र बोहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश रावत, जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र मेहरा, दिवाकर रावल, सतीश जोशी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज सोरलेख, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रमीला बोहरा सहित समस्त मेला समिति के सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारी, जिला भाजपा के पदाधिकारी, मातृशक्ति व देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!