Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेहरादून

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित

आज बेटियाँ कर रहीं देश व प्रदेश का नाम रोशन, नहीं हैं किसी से कम : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बालिका दिवस की शुभकामनायें दी

आज हमारी बेटियाँ हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जनवरी 2022, मंगलवार, देहरादून। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सम्मलित हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बालिका दिवस की शुभकामनायें दी और कहा कि आज हमारी बेटियाँ हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने बालिकाओं के लिए कई सारी योजनायें चलाई हैं जिसके जरिये वह स्वरोजगार कर खुद को सुदृढ़ बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण विभाग के द्वारा कई सारी योजनाओं पर काम किया जा रहा है और कई सारी योजनायें चलाई जा रही है जिनका लाभ बालिकाओं को लेना चाहिए।

वहीं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुझे यह कहते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि हमारी बेटियां आज शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, स्वरोजगार,रक्षा सहित हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ कई नए कीर्तिमान गढ़ रहीं हैं। हमारी बेटियों ने उस धारणा को बदलने का काम किया है जहां यह कहा जाता था कि बेटियां सिर्फ गृहस्थी तक ही सीमित हैं, आज बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। आज बेटियों का योगदान बेटों से कम नही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए कहीं ना कहीं बच्चियों को एक बेहतर माहौल मिलता है । कहा कि आज बच्चियां अपने अलग अलग क्षेत्रो में बेहतरीन प्रदर्शन से देश के साथ राज्य का नाम भी रोशन करने का काम कर रही हैं।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजानदास जी,कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी,महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम कंडवाल जी,निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर सहित अधिकारीगण,कर्मचारी एवं बालिकायें उपस्थित रहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!