Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया एक दिवसीय ऑनलाइन बाल यौन शोषण एवं उससे सुरक्षा पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग

बच्चे हैं हमारे देश का भविष्य हैं, उनकी सुरक्षा करना परिवार, समाज और देश की है सबसे अहम जिम्मेदारी : रेखा आर्या

सभी संस्थाओं व समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों को होना होगा एकजुट : रेखा आर्या

ऑनलाइन सेवाओं व इन्टरनेट का अत्याधिक उपयोग है बच्चों के ऑनलाइन शोषण का बड़ा कारण : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जुलाई 2023, सोमवार, देहरादून। आज प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय “STATE CONSULTATION PROTECTION ON ONLINE CHILD SEXUAL ABUSE” कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में आये विभिन्न वक्ताओं ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण और उससे बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में अपने विचार प्रकट किए। मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि निश्चित ही आज के आधुनिक समय में बच्चे ऑनलाइन सेवाओं व इन्टरनेट के अत्याधिक उपयोग के कारण ऑनलाइन शोषण का शिकार हो रहे हैं,जो कि एक चिंतनीय विषय है, हमे बच्चों को इसके प्रति रोकने के लिए कार्य करना होगा।

कैबिनेट मंत्री मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मेरा मानना है कि एक देश के रूप में हमें बच्चों के विरुद्ध हिंसा और यौन उत्पीडऩ के प्रति शून्य सहनशीलता की अवधारणा विकसित करनी होगी क्योंकि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, उनकी सुरक्षा करना हमारे परिवार, समाज और देश की सबसे अहम जिम्मेदारी है।
इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सभी संस्थाओं व समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है भले ही वह लाभदायक है लेकिन फिर भी हमारे बच्चो में कहीं न कहीं उसका दुष्परिणाम देखने को मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला के आयोजन आज के समय मे नितांत जरूरी हैं। ऐसे आयोजनों से हमारे बच्चे जो कि देश का भविष्य हैं उन्हें इसके दुष्परिणाम के बारे में पता चलता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व DGP उत्तर प्रदेश ओपी सिंह, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ० गीता खन्ना, आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचंद सेमवाल जी,पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अनिल रतूड़ी, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी जी सहित पुलिस अधिकारी, विभागीय अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!