Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला स्तरीय बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी को एक हफ्ते में समस्यायों के निस्तारण के दिए निर्देश

टिहरी जिला प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्या

सरलीकरण से समाधान और निस्तारण के साथ सरकार कर रही काम : रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री ने पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा उनियाल और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश डूयूडी के आवास में की चाय पर चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2022, शुक्रवार, टिहरी। आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या टिहरी गढ़वाल पहुँची, जहाँ वह जिला प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्तरीय बैठक में सम्मलित हुई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मंत्री रेखा आर्या का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला स्तरीय बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने पर बल दिया, साथ ही सभी से कहा कि जिस प्रकार आप सभी ने पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वैसी भूमिका आप सभी आगे भी निभायें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया जिनके निस्तारण के निर्देश मंत्री रेखा आर्या ने सम्बंधित अधिकारीयों को दूरभाष पर दिए गए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण से समाधान और निस्तारण के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सरकार की कोशिश है कि कोई भी समस्या सिर्फ समस्या ना बनी रहे बल्कि उसका समाधान हो, किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना ना पड़े।
साथ ही इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान न किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला पूर्ति अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की और जनता की समस्याओं को एक हफ्ते में दूर करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा उनियाल और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश डूयूडी के आवास में की चाय पर चर्चा

वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपने टिहरी जिला प्रवास के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुषमा उनियाल व पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश डूयूडी के आवास पर पहुँची जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज वह टिहरी प्रवास पर है जहाँ वह कार्यकर्ताओ के बीच पहुँच रही हैं जो कि एक अच्छी परंपरा है। आज पार्टी की सबसे बड़ी कड़ी कोई है तो वह कार्यकर्ता ही हैं, हमें प्रदेश को आगे बढ़ाना है यह तभी संभव है ज़ब हम कार्यकर्त्ता व जनता के बीच संवाद स्थापित कर सकें। साथ ही कहा कि हमें कार्यकर्ताओं की भावनाओं और उनकी समस्या का समाधान करना आना चाहिए। आज केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण, ब्लॉक प्रमुख चम्बा श्रीमती शिवानी बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा राणा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा परमवीर पंवार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा शिशपाल थपलियाल, कुलानंद चमोली सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!