Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डबागेश्वरराजनैतिक-गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनता से की पार्वती दास को उपचुनाव में भारी मतों से जिताने की अपील

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बागेश्वर विधानसभा के बूथ अमतौड़ा, ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्रों क्वैराली,फलयाटी,पंत क्वैराली और गोगनापानी में भाजपा विधायक प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में की जनसभायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2023, गुरूवार, बागेश्वर। आज प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बागेश्वर जनपद के बूथ अमतौड़ा, ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्रों क्वैराली, फलयाटी, पंत क्वैराली और गोगनापानी में भाजपा विधायक प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में जनसभायें कर आशीर्वाद माँगा। उन्होंने अगामी 5 सितंबर को होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग कर जनता को संबोधित किया।वहीं इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, देवतुल्य जनता एवं मातृशक्ति ने भव्यपूर्ण स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से पार्वती दास को यहाँ की देवतुल्य जनता का अपार प्यार, स्नेह व समर्थन प्राप्त हो रहा है, ऐसे में मेरा पूर्ण विश्वास है कि बागेश्वर की देवतुल्य जनता भाजपा प्रत्याशी को आगामी 5 सितंबर को होने जा रहे चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाएगी और चंपावत में हुए उपचुनाव की तरह ही यहाँ की प्रत्याशी भी भारी मतों से जीतकर इतिहास रचेगी।

वहीं उन्होंने सरकार की योजनायें गिनाते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आल वेदर रोड हो, देहरादून से दिल्ली फोरलेन का कार्य हो, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल कनेक्टिविटी हो, स्मार्ट सिटी हो, अंत्योदय अन्न खाद्यान योजना हो, छात्रवर्ती योजना हो जैसी कई योजनाओं पर काम चल रहा है तो कुछ योजनायें धरातल पर उतर चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!