Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम से हुई मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर 2022, गुरूवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से हुई मुलाकात से एक बार फिर से चर्चाएं तेज हो गईं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में हुई 72 नियुक्तियों के संबंध में अपना पक्ष रखा। ये नियुक्तियां वर्ष 2021 में अग्रवाल के विधानसभा अध्यक्ष रहने के दौरान हुई थीं।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी गौतम ने अग्रवाल को क्लीन चिट देते हुए कहा कि इसमें अग्रवाल का कोई दोष नहीं है। जो सिस्टम चला आ रहा था, उसी के अनुरूप नियुक्तियां हुईं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रकरण की जांच चल रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। साथ ही आगे के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनेगी।

विधानसभा के भर्ती प्रकरण के तूल पकड़ने के बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी इसकी निरंतर जानकारी ले रहा है। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी गौतम इस पर नजर रखे हुए हैं। दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को देहरादून पहुंचे गौतम से कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने मुलाकात की।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड प्रभारी से हुई मुलाकात में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। गौतम ने उनसे राज्य में चल रही जनहित की योजनाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार विकास और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है।

विधानसभा में हुई भर्ती में गड़बड़ी की जांच कर रही विशेषज्ञ समिति ने लगातार चौथे दिन बुधवार को भी विधानसभा में नियुक्ति संबंधी पत्रावलियों का अध्ययन किया।

जांच समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आइएएस डीके कोटिया और सदस्यों सुरेंद्र सिंह रावत व अवनेंद्र सिंह नयाल ने हाल में विधानसभा सचिवालय में वर्ष 2012 से 2021 तक हुई 222 नियुक्तियों की पत्रावलियां हासिल की थीं। बुधवार को समिति ने एक-एक फाइल को खंगालकर यह देखा कि नियुक्ति में नियम-कानूनों का पालन हुआ है या नहीं।

यदि भर्ती में गड़बड़ियां हुई हैं तो ये तत्काल निरस्त होनी चाहिए : तीरथ सिंह रावत

पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने विधानसभा के भर्ती प्रकरण पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडिया से बातचीत में तीरथ ने कहा कि उनका व्यक्तिगत मत यही है कि जिसने भी गड़बड़ी की है, चाहे वह नेता हो या अधिकारी, वह भुगतेगा और उसे भुगतना भी चाहिए। इशारों ही इशारों में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि पहले वालों ने गलती की है तो इसका मतलब ये नहीं कि हम भी वही दोहराएं। उन्होंने कहा कि यदि भर्ती में गड़बड़ियां हुई हैं तो ये तत्काल निरस्त होनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!