Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने किया अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति विकास मेले का शुभारम्भ

कैबिनेट मंत्री ने मेले का झंडारोहण करने के बाद स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा निकली गयी मार्चपास्ट को सलामी दी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जनवरी, 2023, बुधवार, टिहरी। कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा आज जनपद क्षेत्रान्तर्गत तहसील कीर्तिंनगर के समीप रामलीला मैदान में आयोजित अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति विकास मेले का मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर, दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वारा नगर पंचायत कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल में 283.39 लाख रूपये की लागत से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निस्तारण स्थल का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत कीर्तिनगर के लिए अटल सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 40 लाख रूपये देने की घोषणा की गई। इस मौके पर विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, अध्यक्ष नगर पंचायत कीर्तिनगर कैलाशी देवी जाखी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

मंत्री वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुनर्गठन, उत्तराखंड सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा तहसील परिसर में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम के शहीद एवं सैनानी स्मारक, अमर शहीद मोलू भरदारी पार्क में शहीद मोलू भरदारी स्मारक एवं अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी पार्क में शहीद नागेन्द्र सकलानी स्मारक में माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। साथ ही अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी एवं मोलू भरदारी के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री द्वारा मेले का झंडारोहण करने के बाद स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा निकली गयी मार्चपास्ट को सलामी दी गई। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री एवं अन्य गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी एवं मोलू भरदारी स्मृति विकास मेले 2023 का उदघाटन कर मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में राष्ट्रगान, स्कूली बच्चों द्वारा झाकियाँ, नगर पंचायत कीर्तिंनगर की 4 साल की उपलब्धि से संबंधित स्मारिका का विमोचन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

इस मौके पर जनपद प्रभारी मंत्री ने अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी एवं मोलू भरदारी की शहादत को याद कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह मेला निरन्तर सोपान की तरह आगे बढ़ता जा रहा है। इस मेले को वर्ष 2011 में राजकीय मेला घोषित किया था। कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि को देवभूमि के साथ ही वीरों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इस मेले को अमर शहीदों की स्मृति में मनाया जाता है, ताकि युवा पीढ़ी उनकी शहादत के बारे में जान सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की नींव रखी गई है। प्रधानमंत्री के इस अभियान के बाद पूरे देश भर में स्वच्छता के प्रति एक अलख लोगों में है। उन्होंने वर्ष 2023 के सफाई सर्वेक्षण अभियान में नगर पंचायत कीर्तिनगर के अव्वल आने की अपेक्षा की। साथ ही जनता से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र सिंह मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विवेकानन्द जयंती को युवा महोत्सव के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। विधायक देवप्रयाग की मांग नगर पंचायत कीर्तिनगर में राजस्व भूमि को नगर पंचायत के नाम करने के प्रकरण पर मा. मंत्री जी ने एसडीएम देवप्रयाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस मौके पर विधायक देवप्रयाग एवं अध्यक्ष नगर पंचायत कीर्तिनगर द्वारा भी सम्बोधित किया गया।

तत्पश्चात् कैबिनेट मंत्री द्वारा नगर पंचायत कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निस्तारण स्थल का लोकार्पण किया गया। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत वार्ड दो कीर्तिनगर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निस्तारण स्थल का लोकार्पण हुआ। इससे कीर्ति नगर की नगर वासियों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर एसडीएम/मेलाध्यक्ष देवप्रयाग सोनिया पंत, जनप्रतिनिधि नरेन्द्र भण्डारी, अशोक तिवारी, केदार बिष्ट, सोहन पंवार सहित अन्य गणमान्य, पूर्व सैनिक, स्कूली बच्चे एवं जनसमूह मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!