Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनता दरबार में कैबिनेट मंत्री महाराज ने अधिकारियों को चेताया

जनता की कोई भी समस्या हो अधिकारी उसका निस्तारण व्यक्तिगत रूचि लेकर हल करना सुनिश्चित करें : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जुलाई 2022, शनिवार, हरिद्वार। आमजन की शिकायतों का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिये जनता की कोई भी समस्या हो अधिकारी उसका निस्तारण व्यक्तिगत रूचि लेकर हल करना सुनिश्चित करें।
उक्त बात प्रेमनगर आश्रम में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में आम लोगों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कही। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिये जनता की कोई भी समस्या हो, उसका निस्तारण व्यक्तिगत रूचि लेकर हल करना सुनिश्चित करें।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनायें एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने जनता दरबार कार्यक्रम में अनेक जन-समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस मौके पर महाराज ने कांवड़ मेला-2022 के सकुशल सम्पन्न होने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनायें भी दी।

जनता दरबार में कुल 177 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों को प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अगर किसी का फोन आता है, तो उसे अवश्य उठा लें, अगर कहीं व्यस्तता है, तो कॉल बैक जरूर करें। जनता दरबार में प्राप्त होने वाली शिकायतों में जमीन की पैमाईस, स्ट्रीट लाइट लगाये जाने, राशन कार्ड बनवाने, अतिक्रमण हटाने, नाले की सफाई, भूमि सम्बन्धी विवाद निपटाने, सड़क का चौड़ीकरण, तटबन्ध निर्माण, रास्ता बनवाने, कच्चे माइनर को पक्का करने, पानी की निकासी, हैण्डपम्प को रिबोर करने, शस्त्र लाइसेंस दिलाये जाने, विद्युत का कनेक्शन दिलाये जाने, सड़क व पुलिया निर्माण करने, नालों का निर्माण करने, आर्थिक सहायता दिलाये जाने, नहर की पटरी के लिये रास्ता बनाने, तालाब का जीर्णोद्धार करने शौचालयों आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुये।

जनता दरबार में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी पी.एल. शाह, एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान, एस.डी.एम. पूरन सिंह राणा, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्राम्य विकास, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!