Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज>>बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव>>पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज>>लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण>>निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका>>शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा, “दो साल बाद कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद उत्तराखंड में सभी पर्यटन गतिविधियों को किया जा रहा है संचालित”

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई 2022, बुधवार, देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज इन दिनों दुबई में हैं। वहां चल रहे अरेबियन ट्रैवल मार्ट में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को अपार प्राकृतिक सुंदरता का उपहार मिला है, जो सदियों से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऐतिहासिक महत्व के कई स्थलों को पर्यटकों के लिए खोल रही है। इस कड़ी में विश्व के दुर्गम रास्तों में शामिल गर्तांगली की सीढिय़ों को खोला जा चुका है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि दो साल बाद कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद अब फिर से उत्तराखंड में सभी पर्यटन गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है, जिसमें इस साल बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आने की संभावना है। इसके लिए सरकार की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं। उन्होंने उत्तरकाशी जिले में गर्तांगली का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि भारत-तिब्बत के मध्य व्यापार की गवाह रही नेलांग घाटी में स्थित ऐतिहासिक गर्तांगली की सीढिय़ों का पर्यटक दीदार कर रहे हैं।

फिल्म निर्माताओं को राज्य के दर्शनीय स्थलों में शूटिंग क्षमता का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। ऋषिकेश के नजदीक चौरासी कुटी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे विश्व प्रसिद्ध राक बैंड बीटल्स की यादें जुड़ी हैं। उन्होंने पर्यटक स्थल चोपता की प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन भी किया

पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन से संबंधित बुनियादी सुविधाओं के विकास के दृष्टिगत हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब हरिद्वार से चारधाम, योग और गंगा दर्शन के लिए उड़ान भरी जाएगी। उन्होंने होम स्टे योजना, स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!