Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

कैबिनेट मंत्री महाराज ने जनपद चमोली को दी 565.43 लाख रूपये की योजनाओं की सौगात

शीतकालीन गद्दीस्थलों से पूजायें दिखाने की करें व्यवस्थायें : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 दिसम्बर 2022, मंगलवार, गोपेश्वर (चमोली)। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल भ्रमण के तीसरे दिन जनपद मुख्यालय में पंचायतीराज एवं लोक निर्माण विभाग की करोड़ों रुपये की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में पंचायतीराज एवं लोक निर्माण विभाग की 565.43 लाख रुपये की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होंने जनपद के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए जन समस्याओं को सुनने के साथ-साथ अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश भी दिए।

पर्यटन मंत्री ने शीतकालीन तीर्थाटन एवं पर्यटन को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के अलावा जो भी हमारे धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, उनको विकसित किया जाए, ताकि शीतकाल में भी यहाँ पर्यटकों की आवजाही बनी रहे और लोगों की आर्थिकी मजबूत हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि पंच बद्री एवं केदार के शीतकालीन गद्दीस्थलों से आरती/पूजायें लोगों को दिखाने की व्यवस्था की जाए। औली, गौरसों एवं अन्य क्षेत्रों में स्कीइंग को प्रमोट करें। जिले में एयरपोर्ट बनाने के लिए भूमि चिन्हित की जाए। साथ ही पर्यटक स्थलों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए हैलीपैड बनाए जाए। सीमांत गाँवों में होमस्टे के माध्यम से पर्यटकों को बेहतर सुविधायें दी जाए। धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों को एक सर्किट के रूप में जोड़ा जाए। बताया कि भवष्यि बद्री, कार्तिक स्वामी एवं कालीमठ के विकास हेतु योजना तैयार की जा चुकी है। टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा के लिए सभी सुविधायें जुटायी जाए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन का फायदा तभी मिलेगा जब शीतकालीन पर्यटन को बढ़ाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि सड़कों पर पानी निकासी हेतु नालियों का निर्माण एवं सड़क किनारे झाडियों का कटान सुनिश्चित किया जाए। सड़कों को गढ्ढा मुक्त करें। गोपेश्वर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए बाईपास निर्माण कार्यों को जल्द शुरू किया जाए और भविष्य के लिए गोपेश्वर एवं अन्य नगर कस्बों में रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार करें। हल्दापानी एवं कर्णप्रयाग मंडी के निकट भूस्खलन प्रभावित जोन का ट्रीटमेंट किया जाए। रूद्रनाथ ट्रैक लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध किया जाए।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। योजना के तहत पानी के नए स्रोत को टैप किया जाए। उन्होंने पंचायतों की आय बढाने पर भी जोर दिया। किसानों की आय बढ़ाने के लिए स्थानीय उत्पादों की ब्राडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग करने के निर्देश दिए। वन क्षेत्रों में फलदार पौधे लगाने के लिए वन विभाग को विशेष अभियान चलाने को कहा, ताकि जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को विकास कार्यो में अपनी संपूर्ण सहभागिता के साथ सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध की भी बात कही।

प्रदेश के लोक निर्माण एवं पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने गोपेश्वर स्थित जिला मुख्यालय पर लोक निर्माण एवं पंचायत राज विभाग की अनेक योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने राज्य योजना के अंतर्गत 147.82 लाख रूपये की लागत के नरायणबगड़-चोपता मोटरमार्ग से पैठाणी तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य, 58.97 लाख की लागत से बनने वाले कोड़वा बैण्ड से देवस्थली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य, हरमनी करच्यूड़ा मोटर मार्ग के किमी० 1 से विणागाँव झंगोरगाँव-एस०सी० बस्ती हरमनी हरमनी तल्ली तक 55.46 लाख रूपये की लागत से बनने वाले मोटर-मार्ग के निर्माण कार्यो का शिलान्यास करने के अलावा 58.89 लाख रूपये की लागत से बने ग्वालदम-बैजनाथ मोटर मार्ग के ताल से बीनातोली तक 03 किमी० मोटर मार्ग के पी०सी० द्वारा डामरीकरण कार्य और 88.29 लाख रूपये की धनराशि से बने जूनीधार-गोठिन्डा-टुन्ड्री मोटर मार्गों के नव निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया।

पंचायती राज मंत्री महाराज ने पंचायतीराज विभाग, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड नारायबगड़ की ग्राम पंचायत रैंस में 12 लाख रूपये के पंचायत भवन, ग्राम पंचायत डुंग्री में 12 लाख रूपये की लागत के पंचायत भवन, विकासखण्ड नन्दानगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुनाणा में 12 लाख रूपये की लागत के पंचायत भवन, ग्राम पंचायत कनोल 12 लाख रूपये की लागत के पंचायत भवन के निर्माण कार्य के शिलान्यास के साथ-साथ राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत चाका में 12 लाख रूपये की लागत से तैयार पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया।

पंचायतीराज मंत्री ने विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत वणगांव में 12 लाख रूपये की धनराशि के पंचायत भवन, ग्राम पंचायत बैनोली में 12 लाख रूपये के पंचायत भवन, विकासखण्ड दशोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैनुरी में 12 लाख रूपये के पंचायत भवन, विकासखण्ड थराली के अंतर्गत ग्राम पंचायत चैपडों में 12 लाख रूपये की लागत के पंचायत भवन, विकासखण्ड थराली के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिनई तल्ली में 12 लाख रूपये के पंचायत भवन, विकासखण्ड पोखरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत रानों में 12 लाख रुपये के पंचायत भवन, विकासखण्ड पोखरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्वींठी में 12 लाख रूपये के प्रस्तावित पंचायत भवन और विकासखण्ड गैरसैंण के अंतर्गत ग्राम पंचायत बछुवावाण में 12 लाख रूपये की धनराशी से बनने वाले पंचायत भवनों के शिलान्यास सहित कुल 565.43 लाख रूपये की धनराशि की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महाराज ने जिला मुख्यालय में आयोजित जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक को भी संबोधित किया।

बैठक में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से कैबिनेट मंत्री महाराज को अवगत कराया।

इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र रावत अन्य जनप्रतिनिधियों से सहित जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र एवं समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.