Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री महाराज ने विभागीय समीक्षा बैठकों में अधिकारियों दिये गुणवत्तायुक्त, समयबद्ध कार्य के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मई 2022, सोमवार, देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने अधीनस्थ विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और उनकी समयबद्ध को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ-साथ चेतावनी दी कि विभागीय कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति एवं धर्मस्व, मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन मुख्यालय में अपने अधीनस्थ पर्यटन, संस्कृति, लोक निर्माण एवं सिंचाई विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों की प्रगति की जानकारी लेने के साथ-साथ मानसून की दृष्टि से पूर्व निर्धारित तैयारियों का जायजा लिया और चेतावनी दी कि विभागीय कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां रोप वे संभव नहीं है वहाँ पर फर्नाकुलर रेल की संभावना पर कार्य किया जाए। फ्लोटिंग हाउस के निर्माण की दिशा में कार्य करने के अलावा होमस्टे का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए विंटर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए और स्टाइल सुपरमॉडल बनाया जाए। निर्माणाधीन शौचालयों में अंकित के तौर पर लाटा-लाटी का प्रयोग किया जाए। श्री महाराज ने अधिकारियों से कहा कि महाभारत सर्किट के अंतर्गत कैरावन, कैरावन पार्किंग के लिए यदि भूमि को लीज पर लेने की आवश्यकता है तो लिया जाए। उन्होंने त्रिजुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की भी बात कही। पर्यटन सचिव को निर्देशित कर उन्होंने कहा कि सतपुली एवं स्यूंसी का कांसेप्ट नोट 15 दिन के अंदर अंदर तैयार सिंचाई विभाग को उपलब्ध करवाया जाए।

समीक्षा बैठक के दौरान सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व सभी नदियों की ड्रेजिंग करवाने के साथ-साथ बाढ़ चौकियां स्थापित कर लोगों को बाढ़ संबंधित जानकारी की पूर्व सूचना देने की उचित व्यवस्था की जाए।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने लोनिवि अधिकारियों को आदेश दिए कि मानसून तैयारियों के संबंध में आवश्यक कार्य योजना तैयार कर उन पर तुरंत कार्य किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्तमान में बड़ी योजनाओं पर किए जा रहे कार्य की प्रगति की जानकारी लेने के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्गों में नाली के ऊपर बनाए गए फुटपाथ ओं में पानी की निकासी ना होने पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही के भी निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिए। श्री महाराज ने कहा कि प्रत्येक डायवर्जन के समीप डायरेक्शन बोर्ड लगाए जाएं।

संस्कृति मंत्री महाराज ने संस्कृति विभाग के अधिकारियों द्वारा सांस्कृतिक कलाकारों को पहचान पत्र जारी करने के आदेश संबंधित प्रगति की जानकारी के अलावा संस्कृति विभाग के गढ़ी कैंट में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने भविष्य में ढोल दमाऊ कार्यक्रम कराए जाने की रूपरेखा तथा तिथि के निर्धारण से संबंधित आदेश भी अधिकारियों को दिए।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में ललित कला साहित्य कला संगीत नाटकीय कला खोलने हेतु भारत सरकार को शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति विभाग विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को किए जाने की यथाशीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने संस्कृति विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी गीतों को तैयार करवा सर्वश्रेष्ठ गीतों के लिए प्रथम पुरस्कार ₹ 200000 द्वितीय पुरस्कार ₹ 100000 एवं तृतीय पुरस्कार ₹ 50000 गीतकारों को दिए जाने का प्रावधान किया जाए।

समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, विवेक चौहान अश्वनी पुंडीर, संस्कृति महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, निदेशक बीना भट्ट, एचओडी सिंचाई मुकेश मोहन एवं लोक निर्माण विभाग के एचओडी अयाज अहमद सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.