Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

प्रभावित को धनराशि समय पर न दिए जाने भड़के कैबिनेट मंत्री महाराज, अधिकारियों की लगाई क्लास

महाराज ने जनपद को दी 14 करोड़ रूपए की सौगात

12.46 करोड़ की धनराशि ग्राम पंचायतों के खाते में की ट्रांसफर

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 फरवरी 2023, शुक्रवार, टिहरी। पुनर्वास हेतु सरकार द्वारा निर्गत धनराशि को प्रभावित विस्थापित परिवारों को समय पर वितरित न किये जाने पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक के दौरान अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि बाँध विस्थापितों के योगदान के कारण ही आज टिहरी बाँध से बिजली पूरे देश को मिल रही है। इसलिए उनकी समस्या हमारी समस्या और निश्चित रूप से इसका निराकरण किया जाना चाहिए।

उक्त बात प्रदेश के सिंचाई, पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने गढ़वाल भ्रमण कार्यक्रम के तीसरे दिन जनपद टिहरी को सिंचाई, सड़क और पंचायतीराज विभाग की 13 करोड़ 12 लाख 85 हजार की 11 विकास योजनाओं की सौगात देने के अलावा पंचम राज्य वित्त आयोग से प्राप्त 12.46 करोड़ की धनराशि की द्वितीय छमाही किस्त का ग्राम पंचायतों के खातों में अॉनलाइन हस्तांतरण के मौके पर टिहरी बाँध पुनर्वास संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने गढ़वाल भ्रमण के दौरान जनपद टिहरी पहुंचकर शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में सिंचाई, सड़क और पंचायतीराज विभाग की 13 करोड़ 12 लाख 85 हजार की 11 विकास योजनाओं की सौगात देने के अलावा पंचम राज्य वित्त आयोग से प्राप्त 12.46 करोड़ की धनराशि की द्वितीय छमाही किस्त का 1034 ग्राम पंचायतों के खातों में PFMS के माध्यम से One Click द्वारा हस्तांतरण भी किया। इस मौके पर उन्होने टिहरी बांध पुनर्वास समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायकों के साथ बैठक कर उनके निराकरण हेतु मंथन भी किया। बैठक के दौरान सिंचाई मंत्री ने श्री महाराज ने पुनर्वास हेतु सरकार द्वारा निर्गत धनराशि को प्रभावित विस्थापित परिवारों को समय पर वितरित न किये जाने पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होने कहा कि टिहरी बांध विस्थापितों के योगदान के कारण ही आज बांध से बिजली पूरे देश को मिल रही है। इसलिए आपकी समस्या हमारी समस्या है और इसका समाधान निश्चित रूप से किया जाएगा।

सिंचाई मंत्री महाराज ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद भिलंगना विकासखण्ड में बूढ़ाकेदार व विनयखाल की 4 करोड़ 88 लाख 74 हजार की (55.240 किमी0) 20 पर्वतीय नहरों के सुदृढ़ीकरण योजना, भिंलगना विकासखण्ड के अंतर्गत घुत्तू बाजार एवं देवंज ग्राम की 4 करोड़ 85 बाढ़ सुरक्षा लाख 25 हजार रुपये की सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ-साथ लोनिवि मंत्री ने लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य योजना के अंतर्गत घनसाली के विकासखण्ड भिलंगना के अंतर्गत 92 लाख 88 हजार की लागत से बनने वाले कोन्ती-बणगाँव-सिलोली सेरा-चिलयालगाँव तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य, द्वितीय चरण स्टेज-1, ग्राम सटियाला के तोक से ग्राम गवाणा मल्ला तक 61 लाख 71 हजार की धनराशि के मोटर मार्ग द्वितीय चरण स्टेज-1 के नव निर्माण कार्य और 99 लाख 27 हजार की धनराशि से बनने वाले घण्डियालधार से हडियाणा मल्ला श्री नागेन्द्र देवता मंदिर से खोमचू नामे तोक खोली तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य द्वितीय चरण का स्टेज-1 का भी शिलान्यास किया।

पंचायतीराज मंत्री महाराज ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद के विकासखण्ड जाखणीधार के ग्राम पंचायत पिपोला ढुंग में 10.00 लाख, ग्राम पंचायत मन्दार में 20.00 लाख, विकासखण्ड चम्बा के ग्राम पंचायत पलास में 15.00 लाख, ग्राम पंचायत कोलधार में 15.00 लाख, ग्राम पंचायत वीड में 15.00 लाख, विकासखण्ड भिलंगना के ग्राम पंचायत मेड में 10.00 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का शिलान्यास किया।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने PFMS के माध्यम से One Click द्वारा 1034 ग्राम पंचायतों को पंचम राज्य वित्त आयोग से प्राप्त द्वितीय छमाही किस्त रूपए 12.46 करोड़ की धनराशि का हस्तांतरण जनपद के ग्राम प्रधानों के खाते में किया।

इस अवसर पर धनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, जिला महामंत्री उदय रावत, राजेन्द्र जुयाल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, टीएचडीसी के ईडी एल.पी जोशी, जाखणीधार ब्लाक प्रमुख श्रीमती सुनीता देवी, चम्बा ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, प्रमुख भिलंगना श्रीमती वशुमति धणाता और वरिष्ठ भाजपा नेता खेम सिंह चौहान सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!