Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री महाराज ने धामी सरकार द्वारा पेश 2022-23 के बजट को जनता के सपनों को साकार करने वाला बजट बताया

प्रदेश की धामी सरकार द्वारा विधानसभा में पेश 2022-23 का बजट लोक कल्याणकारी होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के मॉडल पर आधारित है : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2022, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, संस्कृति, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पेश 2022-23 के बजट को लोक कल्याणकारी और प्रदेश की जनता के हितों को साकार करने वाला बजट बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसके लिए बधाई दी है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार द्वारा विधानसभा में पेश 2022-23 का बजट लोक कल्याणकारी होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के मॉडल पर आधारित है। बजट में जिस प्रकार से प्रदेश सरकार ने सीमांत क्षेत्र विकास योजना, टिहरी झील का विकास, ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना, सामुदायिक फिटनेस उपकरण, गौ सदनों, मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना, चाय विकास योजना, मेरा गांव मेरी सड़क, अटल उत्कर्ष विधालय,
सीपेट (CIPET), मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सीमांत क्षेत्र में शिक्षा, पीएम फसल योजना, अटल आयुष्मान योजना, मनरेगा, पीएम आवास योजना, स्मार्ट सिटी योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वृद्धावस्था, निरा, विधवा, दिव्यांग, आर्थिक रूप से कमजोर, किसान, परित्यागिता महिलाओं की पेंशन, उत्तराखंड महिलाओं में को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, पीएम कृषि सिंचाई योजना, सामान्य, ओबीसी छात्रों की निशुल्क पुस्तकों, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन योजना,
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान, पलायन रोकथाम, नंदा गौरा योजना के लिए बजट में करोडों रूपये का प्रावधान किया है।

निश्चित ही इस प्रकार की व्यवस्था से जहां एक और सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों का विकास होगा वही महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी सफलता मिलेगी। निश्चित रूप से यह बजट प्रदेश की जनता के हितों को साकार करने वाला बजट है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि धामी सरकार का यह बजट प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच कि “आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा” को धरातल पर साकार करने में मददगार सिद्ध होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!