Breaking News :
>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आर्यनगर में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आर्यनगर में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2021, रविवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा आज आर्यनगर में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि से स्वीकृत 35 लाख रुपए द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। साथ ही, इस मौके पर उन्होंने स्थानीय जनता को राशन वितरण किया।

आर्यनगर पार्षद योगेश घाघट ने काबीना मंत्री का सामुदायिक भवन स्वीकृत करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि हमें हमेशा ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग प्राप्त होता है।

जनता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह बस्ती से आते हैं और बस्ती के लोगों का दु:ख दर्द समझते हैं। उन्होंने बारिश में भी मौजूद रहने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने सुनिश्चित किया स्थानीय निवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आर्यनगर में पुश्ते के निर्माण के लिए 3 करोड़ की राशि को स्वीकृत किया गया है, जिसकी पहली 50 लाख की किस्त जारी कर दी गई है और जल्द ही बकाया राशि भी स्वीकृत कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सड़क के निर्माण की राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है और जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि अगली बार की बैठक सामुदायिक भवन के अंदर होगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ० बबीता सोत्रा, आर्यनगर पार्षद योगेश घाघाट, महानगर अध्यक्ष धर्मपाल घाघाट, एडवोकेट मान सिंह आदि मौजूद रहे l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!