Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अफगानिस्तान से गाँव लौटे लोगों का किया स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2021, सोमवार, देहरादून। आज, सोमवार 23 अगस्त 2021 को प्रदेश सरकार में मंत्री एवं मसूरी से विधायक गणेश जोशी ने अफगानिस्तान में फंसे मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी के 8 लोगों के सकुशल वतन वापसी पर उनके घर जाकर मुलाकात की और सभी लोगों की कुशलक्षेम जानी।

जानकारी के मुताबिक, गल्जवाड़ी गाँव के ब्रिटिश एंबेसी एवं कालडा वर्ल्ड में कार्यरत कुल 8 लोगों में से 7 लोग वतन वापस आ गये हैं। इनमें से दीपक कुमार अधिकारी, अजय थापा, पूरन थापा, प्रेम कुमार, पदम शर्मा, संदीप थापा एवं प्रेम गुरुंग वापस अपने घर पहुंच चुके हैं जबकि श्याम ठकुरी नाम का व्यक्ति अभी लन्दन में है।

ग्राम प्रधान लीला शर्मा ने बताया कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी के 8 लोग वहाँ फस गये थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने इस आपात परिस्थिति में गाँव के माता मंदिर में मनन्त की थी कि सभी लोगों के सकुशल वतन वापसी पर वह मंदिर में टिन शेड़ एवं जीर्णोद्वार का कार्य करवायेंगे। उन्होनें काबीना मंत्री ने माता मंदिर के जीर्णोद्वार का भी अनुरोध किया। उन्होनें सभी लोगों को रोजगार प्रदान करवाने का अनुरोध भी किया।

कैबिनेट मंत्री ने सभी लोगों के सकशल घर पर उनका पुष्पमाला से स्वागत किया और मिष्ठान खिलाकर खुशी मनायी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के लगातार प्रयासों के बाद प्रत्येक भारतीय को एक मिशन के तहत सकुशल भारत लाया जा रहा है। उन्होंने घर पहुँचे लोगों से पूछा कि वह कैसे अफगानिस्तान से भारत पहुँचे।

लोगों द्वारा बताया गया कि वह सेना के जहाजों से अफगानिस्तान से दुबई पहुंचे और वहां से नई दिल्ली पहुँचे। उन्होनें बताया कि वह एक जहाज में लगभग 250 भारतीय थे।

मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया कि उनके द्वारा अफगानिस्तान में फंसे प्रदेशवासियों के लिए प्रत्येक जिले में कंट्रोल रुम स्थापित किये गये हैं।

कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की मन्नत के अनुरुप माता मंदिर में टिन शे एवं जीर्णोद्वार कार्य हेतु विधायक निधि से रुपये 5 लाख रूपये दिये जाने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर भाजपा नेता विनय गोयल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, टीडी भूटिया, ग्राम प्रधान लीला शर्मा, उप प्रधान राखी गुरुंग आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!