Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपनी माता और गुरुजनों का लिया आशिर्वाद 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सबसे पहले अपनी मां मोहनी जोशी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री ने कहा माँ ही सबसे बड़ी गुरु है। उन्होंने कहा बच्चा अपने जन्म के बाद जब बोलना सीखता है तो सबसे पहले जो शब्द वह बोलता है वह होता है ‘माँ’। स्त्री माँ के रूप में बच्चे की गुरु है। उन्होंने कहा माता का कर्तव्य केवल लालन-पालन व स्नेह दान तक ही सीमित नहीं है। बालक को जीवन में विकसित होने उत्कर्ष की ओर बढ़ने के लिए भी माँ ही शक्ति प्रदान करती है, उसे सही प्रेरणा देती है।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु पूर्णिमा का अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर के इंद्रानगर स्थित निजी आवास पहुंचकर अपनी गुरु माता सविता कपूर का आशिर्वाद लिया। उन्होंने कहा मैं आज जो कुछ भी हूं अपने गुरु स्वर्गीय हरबंश कपूर जी एवं गुरु माता सविता कपूर जी की वजह से ही हूँ। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु पूर्व विधायक स्व.हरबंश कपूर को श्रद्धासुमन भी अर्पित किया।
इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने ब्राह्मण वाला स्थित प्रकाश सुमन ध्यानी से उनके आवास में पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है। मंत्री ने निःस्वार्थ भाव से गुरु शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों और गुरुजनों को नमन करते हुए कहा गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!