Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डदेहरादून

पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 25 सितम्बर 2023, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वी जयंती के अवसर पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण करते हुए पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री जोशी ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय महान विचारक और चिंतक थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानव दर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारो का स्मरण करते हुए कहा कि उनका मानना था की भारत को औद्योगीकरण के रास्ते पर चलते हुए अनाज के मामले में भी आत्मनिर्भर बनना चाहिए। हमें आर्थिक कमजोरियों को दूर करते हुए अपनी मजबूती कृषि पर ध्यान देना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पद चिन्हों और उनकी विचारधाराओं के अनुरूप देश और प्रदेश में किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में केंद्र से लेकर राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।मंत्री ने कहा। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है।

पं. दीनदयाल एक महान चिंतक विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे। उन्होंने कहा दीनदयाल उपाध्याय को भारत में गरीब-दलितों की आवाज भी कहा जाता था। उनका सपना था कि देश की हर जन कल्याणकारी योजना का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। “समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए योजनाएं बननी चाहिए। मंत्री ने कहा केंद्र और राज्य सरकार लगातार उनके दिए गए विचारों पर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, कमली भट्ट, सुरेन्द्र राणा, आरएस परिहार, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, आशीष थापा, संजय नौटियाल, सतेंद्र नाथ, वीर सिंह, मनजीत रावत, चुन्नी लाल, प्रभा शाह, मोहन बहुगुणा, विनय गुप्ता, अरविंद डोभाल आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!