Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर में किया प्रतिभाग

घटी जी.एस.टी. दरों के लिए मसूरी के व्यापारी और पर्यटक बोले, “थैंक्यू मोदी जी”

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 30 सितम्बर 2025, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी नगर पालिका टाउन हॉल में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में पहुँचे स्थानीय नागरिकों का हाल-चाल जाना। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने स्वयं भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और लोगों से नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे देश में सेवा और जनकल्याण के कार्य संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य और अन्य सुविधायें पहुँचाना है।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पिक्चर पैलेस स्थित मॉल रोड बाजार का भ्रमण किया। यहॉं उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और पर्यटकों से संवाद करते हुए घटे हुए जी.एस.टी. दरों पर सुझाव और फीडबैक प्राप्त किया। मंत्री जोशी ने उनसे आग्रह किया कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक आमजन तक पहुँचायें ताकि जनता सीधा लाभ उठा सके। बाजार भ्रमण के दौरान मसूरी के व्यापारियों और पर्यटकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घटाई गई जी.एस.टी. दरों के लिए धन्यवाद दिया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इस त्यौहारी सीजन में मोदी सरकार ने आमजन को बड़ी राहत दी हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू ‘नेक्स्ट जनरेशन जी.एस.टी.’ आमजन को सीधा लाभ पहुँचाने के साथ-साथ व्यापार और अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और जनता को केंद्र में रखकर लिए गए फैसले ही भारत को एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, कुशाल सिंह राणा, अरविंद सेमवाल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, अमित भट्ट, गोरी थपलियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!