Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

महात्मा गाँधी जी के आदर्श तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा सभी भारतीयों के लिए अनुकरणीय है : गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 2 अक्टूबर 2023, मसूरी। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जंयती के अवसर पर आज मसूरी के गाँधी चौक तथा महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा वहाँ उपस्थित जनता तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंत्री गणेश जोशी ने छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गाँधी जी को “राष्ट्रपिता” के रूप में सम्मानित किया जाता है, क्योंकि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को अद्वितीय तरीके से नेतृत्व किया और अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत को स्वतंत्रता प्राप्त कराने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा महात्मा गाँधी के दिए गए संदेशों में आहिंसा, सद्भाव, सर्वोदय और सर्वधर्म समानता के मूल्यों का महत्वपूर्ण स्थान है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हम उनके दिए गए मूल्यों को अपने जीवन में उतारें एवं उनके संदेशों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि “जय जवान-जय किसान” का नारा देकर भारत के दो सबसे बड़े स्तंभ किसान और जवान दोनों को सशक्त किया। उन्होंने कहा, ‘लालबहादुर शास्त्री का हरित क्रांति और औद्योगिकीकरण में दिखाया गया मार्ग सदैव देश वासियों को स्मरणीय रहेगा।” उन्होंने कहा कि उनके आदर्श एवं विचार देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर गाँधी सोसायटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्नवाल, मदन मोहन शर्मा, अशोक अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, आभा शैली, राकेश अग्रवाल, प्रो० गणेश शैली, ओपी उनियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, आलोक मल्होत्रा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!