Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना कांग्रेस पर कसा तंज

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अप्रैल 2022, देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने बयान के लिए फिर चर्चा में हैं। मसूरी में मीडिया से बाचतीत में उन्होंने कहा कि ‘पप्पू-बबली कांग्रेस को समाप्त करने के लिए काफी हैं।’

बीते गुरुवार को गणेश जोशी मसूरी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुछ मीडिया कर्मियों ने उनसे प्रदेश कांग्रेस में चल रही उठापटक को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना कांग्रेस पर तंज कसा। कहा कि कांग्रेस समाप्त हो रही है और भारतीय जनता पार्टी का परिवार बढ़ता जा रहा है।

कांग्रेस के विधायक इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं। यहां तक कि एक विधायक तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोडऩे के लिए भी तैयार हैं। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता और विधायक भी भाजपा की ओर देख रहे हैं।

उन्होंने इसे कांग्रेस नेतृत्व की नाकामी करार दिया। कहा कि प्रदेश में कांग्रेसी आपस में लड़ रहे हैं। दूसरी ओर उनकी टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पार्टी उनके खिलाफ धरने-प्रदर्शन की तैयारी कर रही है।

गढ़वाल क्षेत्र की उपेक्षा की सोनिया गांधी से शिकायत

वहीं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में गढ़वाल क्षेत्र की भारी उपेक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने पार्टी संगठन की गंभीर त्रुटि सुधारने के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने पत्र में कहा कि संगठन में गढ़वाल की उपेक्षा पर हस्तक्षेप कर सुधार किया जाए। कांग्रेस में कभी ऐसा नहीं हुआ। हर क्षेत्र को उचित प्रतिनिधित्व की परंपरा रही है। गढ़वाल की उपेक्षा से पार्टी नेता व कार्यकर्ता उद्वेलित हैं।

जनता में इसका सही संदेश नहीं गया है। इससे पार्टी को भविष्य में भारी हानि हो सकती है। बतौर पार्टी कार्यकर्ता उनकी जिम्मेदारी हाईकमान तक सही जानकारी पहुंचाना है, ताकि गलती को शीघ्र ठीक किया जा सके। पत्र की प्रतियां उन्होंने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल को भी भेजी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!