Breaking News :
>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शक्ति कॉलोनी के लिए स्वीकृत लागत रूपये 303.46 लाख की सीवरेज योजना का किया शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के हाथीबड़कला़ स्थित शक्ति कॉलोनी में ₹ 303.46 लाख की लागत से स्वीकृत सीवरेज योजना का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के 1300 से अधिक परिवारों को सीवरेज समस्या से राहत मिलेगी।

शिलान्यास समारोह के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके।

मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार ने यूसीसी, सख्त नकल कानून और धर्मांतरण कानून जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की आपदा आने पर मुख्यमंत्री और मंत्रीगण स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लेते हैं, जो सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भूपेंद्र कठेत, आनंद सिंह बिष्ट, सतेंद्र नाथ, उमेश सिंह नेगी, सागर मल्ल अरोड़ा, राम दयाल भट्ट, जगदीश सेमवाल, रुक्मणि गौड़, मीरा भंडारी, भावना चौधरी, उषा चमोली, ओम प्रकाश बागड़ी तथा अधिशासी अभियंता पेयजल निगम जे.एम. बेलवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!