Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल (एफआरआई, देहरादून) का किया निरीक्षण

प्रदेश में रिफॉर्म-परफॉर्म-ट्रांसफॉर्म के मंत्र के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवेशकों को उद्योग के क्षेत्र में प्रदेश को नया आयाम दिया है : मंत्री गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 दिसम्बर 2023, गुरूवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को 8 एवं 9 दिसम्बर 2023 को एफआरआई देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन तथा स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने तथा सभी व्यवस्थायें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पार्टी की ओर से उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 20 सांस्कृतिक टीमें करीब 2000 समूह की महिलायें परंपरागत परिधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पुष्प वर्षा तथा संस्कृत महाविद्यालय के 50 छात्रों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का राज्य को लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड दौरे के दौरान बाबा केदार के पावन धाम से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना को प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में निवेशकों को निवेश के लिए अनुकुल वातावरण बनाया गया है। जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है, निवेशक उत्तराखंड में निवेश करने लिए बड़ी संख्या में पहुँच रहे है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस समिट के माध्यम से कृषि, उद्यान एवं एरोमा में लगभग 3425 करोड़ रूपए का इन्वेस्टमेंट आयेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिफॉर्म-परफॉर्म-ट्रांसफॉर्म के मंत्र के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवेशकों को उद्योग के क्षेत्र में प्रदेश को नया आयाम दिया है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इंवेस्टर समिट-2023 निश्चित ही उत्तराखण्ड को सशक्त राज्य बनाने के साथ साथ उत्तराखंड को देश को सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान सहित अन्य जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!