Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण>>कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज>>शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब>>उत्तराखंड की बेटियां खेलों में लगातार रच रही हैं नए कीर्तिमान, सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में पत्रकारों के हित में बड़ा फैसला, 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख>>देहरादून महायोजना-2041 पर जनता को मिला एक और मौका>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मोहित घिल्डियाल>>स्वास्थ्य विभाग थैलासीमिया उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. अजय आर्य>>कोटद्वार में 8 लाख की ठगी का खुलासा, राजस्थान के तीन शातिर ठग गिरफ्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास>>राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट>>जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण>>पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को किया पर्यटन स्थल घोषित>>देहरादून में बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन>>खराब मौसम से स्थगित की गई चारधाम यात्रा फिर से शुरू>>नागालैंड के मोन जिले में बारिश बनी आफत, बाढ़-भूस्खलन से 9 की मौत>>‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>देहरादून में रंगोत्सव का आगाज़, कवियों और शायरों ने बिखेरा शब्दों का जादू>>​महिलाओं के सम्मान और अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : कुसुम कण्डवाल>>देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अतिवृष्टि के चलते देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैण्ड के समीप क्षतिग्रस्त हुए मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मार्ग की स्थिति का जायजा लिया और जिला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि देहरादून और मसूरी के बीच यातायात जल्द से जल्द पूरी तरह सामान्य हो सके।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएं। जहां वाहनों के दलदल में फंसने की संभावना है, वहां तत्काल पत्थर, गिट्टी या अन्य आवश्यक सामग्री डालकर मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाया जाए।ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके। साथ ही आवश्यकतानुसार चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (ईई) राजेश कुमार सहित जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!