Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डी.आई.टी. कॉलेज में आयोजित 15वाँ युवा आदिवासी युवा आदान-प्रदान के समापन समारोह में छात्र-छात्राओं को किया सम्बोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 8 अक्टूबर 2023, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित डी०आई०टी० कॉलेज के सभागार में नेहरू युवा केन्द्र देहरादून (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के सयुक्त तत्वाधान में 15वाँ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

15वाँ युवा आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम देहरादून में चार राज्यो महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखण्ड, बिहार से 200 आदिवासी युवा प्रतिभागी प्रतिभागियों किया। 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक चले इस कार्यक्रम का उद्देशय प्रतिभागियो को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। कार्यक्रम के चलते प्रतिभागियों को देहरादून के विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षिक सत्र भी आयोजित किये गए। जिनमें प्रतिभागियों को उत्तराखण्ड की सस्कृति एवं इतिहास से अवगत कराया गया। प्रतिभागियों के बीच उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सास्कृतिक एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद कर रहा है। भारत का पुराना इतिहास रहा है, साथ ही यह युवा नागरिकों का देश है। देश का लंबा इतिहास, विविध संस्कृतियाँ, समृद्ध विरासत और मजबूत परंपरायें, जिस पर भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी समारोह के दौरान आज का युवा 2047 के भारत के विजन को साकार करेगा। उन्होंने कहा 2023 में हमारा देश अपनी स्वतंत्रता के 76 वर्ष पूरे कर चुका है। आपने आजादी की लड़ाई के बारे में सिर्फ किताबों में ही पढ़ा है। उन्होंने कहा मैंने खुद भी आजादी के आंदोलन के बारे में सिर्फ सुना ही है, पढ़ा ही है, इसलिए उम्र का फर्क भले हो, लेकिन इस मामले में आप और मैं अलग नहीं हैं।

मंत्री ने कहा आज़ादी के इन दीवानों के सपनों को पूरा करने का दायित्व है वो आप सभी के कंधों पर है। इन सपनों को पूरा करने के लिये आवश्यक है, आत्मविश्वास, अपनी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं पर गर्व तथा साथ ही ज्ञान, कौशल तथा सहयोग की भी आवश्यकता है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं। प्रधानमंत्री चाहते हैं की देश का नौजवान जॉब क्रेटर बने, इनोवेशन के लिए आगे आये और इसलिए इस दिशा में लगातार काम किया गया है। मंत्री ने कहा आप लोग, आज सपने देखेंगे, संकल्प लेंगे, रिस्क उठायेंगे और मेहनत करेंगे तो निश्चित ही भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की कोई भी ताक़त नहीं रोक सकती। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने आयोजको को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से एक दूसरे की संस्कृति जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की उज्वल भविष्य की कामना भी की।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, राज्य निदेशक नेहरू युवा केंद्र सुचित्र नारायण त्यागी, गृह मंत्रालय राजकुमार, प्रो० कुलसचिव प्रोफ. प्रियदर्शन पात्रा, निदेशक जे.एस. नेगी, सहायक निदेशक डॉ० योगेश धस्माना, जिला युवा कल्याण अधिकारी अविनाश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!