Breaking News :
>>दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद>>विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी, नगर निगम में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर>>उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं>>उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार>>मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल की तिरंगा यात्रा का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ>>पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल>>बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित कर स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: महाराज>>15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’>>धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार>>नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी>>अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता ताई तुगुंग को प्रदान किया गया ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’>>केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला>>आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती- डीएम>>गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व>>मुख्यमंत्री धामी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की>>भूकंप से कांपा कोलंबिया, कई इमारतें ढही, 200 से ज्यादा लोगों की मौत>>खाने के बाद सौंफ-मिश्री क्यों खाते हैं? जानिए इसके फायदे और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानी>>बॉलीवुड की दो फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ कब होंगी रिलीज>>मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ- डीएम
उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 28 जून 2026, देहरादून। सुबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 136 ‘गढ़ी कैंट डाकरा‘ में पार्टी कार्यकर्ताओं संग शक्ति केन्द्र संयोजक निर्मला भट्ट के आवास में सुना।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद का माध्यम बन चुका है। इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों, नवाचार करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, वैज्ञानिकों तथा देश के अनसुने नायकों की प्रेरणादायक कहानियों को पूरे देश के सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को भी रेखांकित करता है। कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, नवाचार, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायक संदेश दिए जाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के विचार देशवासियों को सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनें तथा प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, शक्ति केन्द्र संयोजक निर्मला भट्ट, बूथ अध्यक्ष तुलसी देवी, राज्यमंत्री ज्योति कोटिया सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!