Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उत्तराखण्डदेहरादून

13 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक चार दिवसीय गढ़वाल दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत

चार स्थानों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेंगे

भ्रमण के दौरान करेंगे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 दिसम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत गढ़वाल मंडल के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान डॉ. रावत अपनी विधानसभा क्षेत्र के चार स्थानों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग कर आम लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा वह विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह 13 दिसम्बर से लेकर 16 दिसम्बर तक गढ़वाल मंडल के दौरे पर रहेंगे। चार दिवसीय भ्रमण के दौरान वह अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा की अगुवाई करेंगे।

यात्रा के माध्यम से वह क्षेत्र के कोटली, सिमखेत, सांकरसैंण एवं मरखोला में आम लोगों को भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है ताकि उसे राष्ट्रीय योजनाओं यथा पक्का मकान, नल जल कनेक्शन, शौचालय, निःशुल्क इलाज, निःशुल्क राशन, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, बैंक खाता खुलवाने, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री स्वामित्व संपत्ति कार्ड के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जा सके।

अपने गढ़वाल भ्रमण के दौरान गुरूवार को डॉ० धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के मरखोला में चाकीसैंण-जाख रोड़, चाकीसैंण-मरखोला-बांजकोट मोटरमार्ग डामरीकरण का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह मरखोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसे अलावा डॉ. रावत चाकीसैंण में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सौन्दर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास तथा राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र के मरम्मत कार्यों एवं यूपीसीएल के 33 केबी सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह चौंरा में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन तथा आंताखोली में राजकीय प्राथमिक विद्यालय आंताखोली के मरम्मत कार्यों व राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरकासारी के नवीन भवन का शिलान्यास करेंगे, साथ ही वह सौंठ में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का लोकार्पण करेंगे, इसके बाद डॉ. रावत स्थानीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

चार दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत कठ्यूड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह जाजरी में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का सौन्दर्यीकरण एवं जाजरी-किरसाल-चंगीन मोटरमार्ग का लोकार्पण करेंगे। रिखोली में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन एवं कुचोली में प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, भवन सौन्दर्यीकरण व बाल वाटिका के निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोर्कापण करेंगे। इसके उपरांत डॉ. रावत कुठखाल में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन, प्राथमिक विद्यालय मिजगांव के सौन्दर्यीकरण का लोर्कापण तथा प्राथमिक विद्यालय कुठखाल के भवन का शिलान्यास करेंगे। घुलेख में नवीन पंचायत भवन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बाल-बाटिका हेतु अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास करेंगे जबकि रिस्ती में डॉ० धन सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज के नव निर्मित भवन, रामलीला मंच, प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत कार्यों एवं राजकीय इंटर कॉलेज रिस्ती में नव निर्मित प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह डुंगरी में प्राथमिक विद्यालय के नवीन भवन व मरम्मत कार्यों, नवीन पंचायत भवन एवं तरपालीसैंण-गडोली-डुंगरी मोटरमार्ग का लोकार्पण करेंगे। गडोली में डॉ० धन सिंह रावत प्राथमिक विद्यालय के भवन सौन्दर्यीकरण व अतिरिक्त कक्ष के अलावा बारतघर का शिलान्यास करेंगे साथ ही वह गडोली में इंटरलॉकिंग टाईल्स से बने रास्ते का लोकार्पण करेंगे।

शनिवार को डॉ० धन सिंह रावत थलीसैण के भंडेली में भंडेली-जसपुरखाल-चौखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण का भूमि पूजन, ढौंड में राजकीय इंटर कॉलेज के नवीन भवन का लोकार्पण एवं खैतोली में गांव को जोड़ने वाले मोटरमार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह उफरैंखाल में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का शिलान्यास तथा हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर का लोकार्पण करेंगे, साथ ही डॉ. रावत बूंगीधार में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके उपंरात कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत गैरसैंण के लिये रवाना होंगे जहां वह विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे साथ ही वह अपने विभागों का औचक निरीक्षण भी करेंगे।

इससे पूर्व गढ़वाल दौरे के पहले दिन डॉ० धन सिंह रावत ने अपनी विधनसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत ग्वाडीगाड़, चोपड्यूं, कोटली, पाबौं, चिपलघाट एवं सांकरसौंण में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर स्थानीय लोगों को विकास की सौगात दी। इसके साथ ही उन्होंने कोटली, सिमखेत एवं सांकरसैण में विकसित भारत संकल्प यात्रा की अगुवाई की और आम जनमानस को सम्बोधित कर केन्द्र व राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी साथ ही उन्होंने आम लोगों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!