Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने मजखाली मंडल में किया क्षेत्र भ्रमण

पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

कार्यकर्ताओं संग की बैठक, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

सरकार गरीबों के हितों में संचालित कर रही कई योजनायें : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2023, शनिवार, सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। आज कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अपनी विधानसभा सोमेश्वर के मजखाली मंडल पहुँची जहाँ पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत मजखाली मंडल के ग्रामसभा सिमोली, टंनवाड़ी, भैंसोली, उरोली सहित कई ग्रामसभाओं का भ्रमण कर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की।

इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्रामवासियों के साथ सरकार की जनउपयोगी व कल्याणकारी योजनाओं को साझा किया। कैबिनेट मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार गरीबों के हितों में योजनायें संचालित कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही बैठक में बूथ को मजबूत करने, डाटा प्रबंधन, सरल एप, मन की बात, केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आप सभी ने पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वैसी ही भूमिका आप सभी आगे भी निभायें।

यह भी पढ़ें : https://akashgyanvatika.com/cabinet-minister-rekha-arya-attended-the-closing-ceremony-of-shrimad-bhagwat-katha-in-someshwar/

क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ने कई सारी योजनायें संचालित की हैं। आज महिलाओं को साल में तीन गैस रिफिल सिलेंडर, नंदा गौरा, #प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के साथ ही खिलाड़ियों के लिए छात्रवर्ती योजना, मुफ्त राशन योजना सहित कई योजनायें संचालित की जा रहीं हैं।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व आशीर्वाद और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिनके निस्तारण के लिए मंत्री रेखा आर्या ने सभी को आश्वस्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सभी क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करना चाहती हैं कि जिस मातृभूमि ने मुझे सबकुछ दिया है उसके सर्वांगीण विकास हेतु वह कृतसंकल्पित हैं।

इस अवसर पर जिला मंत्री दीपक कन्नू शाह, मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती जानकी ढोडियाल, मंडल महामंत्री बालम करायत, तारा सिंह परिहार, मंडल महामंत्री दीपक बोरा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश वर्मा, डूंगर सिंह, भीम सिंह, इंदर, राजेन्द्र सिंह, हर्ष सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!