Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की उद्योग विभाग की समीक्षा

  • उद्योग मंत्री ने दिए एथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति पर काम करने के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर, 2021, गुरुवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय उद्योग विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कैबिनेट मंत्री ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बार बार निर्देश देने के बाद भी कई योजनाओं का विभागीय तथा शासन स्तर पर लंबित होने पर नाराजगी जताई और उपस्थित अधिकारियों को लंबित कार्यों को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने व विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारने के सख्त निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 15 सितंबर को एक जिला-दो उत्पाद योजना व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो के प्रस्तावों को कैबिनेट में लाया जाएगा। एक जिला-दो उत्पाद योजना के तहत प्रत्येक जिले से स्थानीय विशेषता के आधार पर दो उत्पाद तैयार किए जाएंगे और वहीं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना-नैनो की पात्रता पूरी करने वाले उद्योगों को 20,000 की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में स्टार्टअप कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा जिसमें चयनित स्टार्टअप्स को पुरस्कृत किया जाएगा और उनकी सफलता को प्रदेश के युवाओं के साथ साझा किया जाएगा।

अभी तक पेट्रोल में 5 – 8 प्रतिशत तक इथेनॉल मिलाया जाता है। परन्तु भारत सरकार ने 2030 तक इससे 20% करने का लक्ष्य रखा था जिससे मोदी जी ने अब 2025 कर दिया है। इथेनॉल का उत्पादन गन्ने, चीनी, मक्का, गेहूँ तथा बहुत सारे अन्य कच्चे मालों से हो सकता है। आगे आने वाले समय में इसकी खपत में बहुत वृद्धि होने की संभावना है। पर्यावरण को भी इसका बहुत लाभ मिलेगा।

उत्तराखंड को इसका फायदा मिले इसलिए मैने अधिकारियों को एथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति पर काम करने को कहा है। इससे एथेनॉल के ज्यादा से ज्यादा उत्पादकों को उत्तराखंड में ला सकेंगे।

आगामी 18 सितंबर को होटल सावोय, मसूरी में इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एंड एंप्लॉयमेंट जनरेशन कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा और साथ ही इससे रोजगार भी सृजन होंगे । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग करेंगे।

नई एमएसएमई इकाइयों को 3 साल के लिए लाइसेंस और अप्रूवल से छूट देने की योजना को भी जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा।

इस अवसर पर बैठक में सचिव उद्योग राधिक झा, अपर सचिव, बी. षणमुगम, महानिदेशक रोहित मीना, निदेशक एस.सी. नौटियाल, उप निदेशक उद्योग अनुपम त्रिवेद्वी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!