Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

14 जुलाई को होगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट बैठक, कई मुख्य मुद्दों पर हो सकता है विचार

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 14 जुलाई को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। पूर्वाह्न 11 बजे से सचिवालय स्थित विश्व कर्मा भवन में यह बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक में आपदा पुनर्वास नीति, माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं को टेबलेट, फारेस्ट गार्ड भर्ती नियमावली में संशोधन के साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर ने बेरोजगारों को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। कैबिनेट फैसले के बाद सालों से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगारों को आस जगी है। मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह के बाद आयोजित कैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षकों पर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।

सरकार ने गेस्ट टीचरों को वेतनमान 15 हजार से बढ़ाकर 25 करने का फैसला लिया है। कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेशभर में संविदा पॉलिटेक्निक शिक्षकों के पदों की निरंतरता जारी रखने पर भी मुहर लगा दी है। यही नहीं, सरकार ने फैसला लिया है कि मनरेगा कर्मियों को हड़ताल अवधि का वेतन भी दिया जाएगा। जबकि, रिक्त पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरे जायेंगे।

सोमवार को कैबिनेट फैसले पर जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि रिक्त पदों को जिला रोजगार कार्यालय जिले में आउटसोर्स एजेंसी होगी। बताया कि उपनल मामले के निस्तारण के लिए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। पुलिस ग्रेड-पे का हल निकालने के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में भी समिति गठन करने का फैसला लिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!