Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रामनगर में पहाड़ी गाय का दूध लांच किया

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य बोली आँचल पहाड़ी गाय का दूध होगा पूरी तरह से आर्गेनिक और केमिकल रहित, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए है बेहद लाभदायक व सर्वोत्तम

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2021, बुधवार, रामनगर (नैनीताल)। नैनीताल के रामनगर में पहाड़ी गाय का दूध लांच किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने इसका शुभारंभ करते हुए इसे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक व सर्वोत्तम बताया।

आँचल पहाड़ी गाय दूध का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आँचल का पहाड़ी गाय का दूध पूरी तरह से आर्गेनिक और केमिकल रहित होगा। यह उन पहाड़ी गाय का दूध होगा जो जंगलों से चारा चर कर आती है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है। यह आधा लीटर के पैकेट में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमको अमीर वर्ग की परिभाषा पूर्व की भांति करनी होगी।

जिसके घर में गाय होगी। जहाँ मेहमान नवाजी दूध, घी, पनीर और मक्खन से की जाएगी, वही अमीर वर्ग होगा। उन्होंने कहा कि हमको उपहार में घी, दूध, पनीर आदि देना प्रचलन में लाना होगा।

उन्होंने कहा हमारी सरकार दुग्ध सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। इस क्रम में प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने गौपालकों से नस्ल सुधार की दिशा में भी कार्य करने का अनुरोध किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान के जरिये आज हमारे प्रदेश के 90 प्रतिशत बछिया पैदा की जा रही है और इस उपलब्धि में हमारा प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मत्स्य, कृषि, दुग्ध, पशु पालन कीजिये, इससे निश्चित रूप से हमारी आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर आँचल पहाड़ी गाय का दूध लॉन्च किया गया।

स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कैबिनेट मंत्री आर्य को आँचल दूध की प्रगति को लेकर बधाई दी।
कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। आँचल दूध लोगों को आत्मनिर्भर बना रहा है, नोजवानों को भी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहिये। इसके लिए सरकार भी ऋण उपलब्ध करवा रही है। इसका लाभ हमें लेना चाहिए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.