Breaking News :
>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले महाराज

  • उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनायें हैं : महाराज

“हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से विश्व के कई देशों से यहाँ पर्यटकों का आगमन आसान हो सकेगा और इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे” : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

“राज्य सरकार जल्दी से जल्दी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में नागरिक उड्डयन विभाग को भूमि उपलब्ध करवाए ताकि इस दिशा में हम आगे बढ़ सके” : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली/देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से राजीव गाँधी भवन नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाए जाने को लेकर भी व्यापक चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के सामने उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्रियों के लिए डबल इंजन वाले हेलीकॉप्टर की अनिवार्यता का विषय भी प्रमुखता से रखा।

बातचीत के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से कहा कि वह उनकी बात से सहमत हैं। राज्य सरकार जल्दी से जल्दी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में नागरिक उड्डयन विभाग को भूमि उपलब्ध करवाए ताकि इस दिशा में हम आगे बढ़ सके।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने बातचीत के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया कि हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। भूमि चयन के लिए एक कमेटी का गठन कर एयरपोर्ट के लिए जमीन तलाशने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने नागरिक उड्डयन मंत्री को बताया कि कमेटी ने भूमि के लिए हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे किया है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें बताया कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनायें हैं। देश ही नहीं दुनिया के लोग भी इस पावन भूमि को देखना चाहते हैं। कई देशों से लोग सिर्फ उत्तराखंड की शांत वादियाँ घूमने आते हैं। विश्व के पर्यटकों को सीधे उत्तराखंड लाने के लिए एक बड़े हवाई अड्डे को तैयार किया जाना नितांत आवश्यक है ताकि इस हवाई अड्डे पर एयर बस 380, बोइंग 777 जैसे बड़े व्हाइट बॉडी प्लेन उतर सकें। इससे न केवल योग सीखने विदेशी हमारी धरती पर सीधे पहुँच सकेंगे बल्कि चार धाम यात्रा के लिए भी लोग आसानी से आ सकेंगे। उन्होने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया कि हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से विश्व के कई देशों से यहाँ पर्यटकों का आगमन आसान हो सकेगा और इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से कहा कि भविष्य की योजनाओं को देखते हुए हरिद्वार का हवाई संपर्क विश्व के लगभग सभी देशों से हो, इसलिए हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बेहद जरूरी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!