Breaking News :
>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
उत्तराखण्डधार्मिक

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी सेवा नियमावली पर कैबिनेट की मुहर

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने कर्मचारी सेवा नियमावली का स्वागत किया

अध्यक्ष अजेंद्र अजय सहित प्रदेश सरकार का आभार जताया

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2023, शनिवार, जोशीमठ/ गोपेश्वर/ उखीमठ/ रूद्रप्रयाग । श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ प्रतिष्ठान के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की कर्मचारी सेवा नियमावली के कैबिनेट में शुक्रवार को मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कर्मचारी सेवा नियमावली बनाने के महति योगदान हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा प्रदेश सरकार तथा पर्यटन म़त्री सतपाल महाराज का आभार जताया।

वक्ताओं ने कहा कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिनियम 1939 बनने के बाद से अभी तक 80 वर्ष बाद तक सेवानियमावली बनाने के लिए सकारात्मक पहल नहीं हो पायी थी वर्तमान में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पद भार संभालते ही कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया है। उन्होंने सेवा नियमावली को दिन रात एक कर तैयार करवाया। अंत्वोगत्वा बेहद प्रयासों के बाद बीते कल शुक्रवार को कर्मचारी सेवा नियमावली को कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी मिल गयी। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी सेवा नियमावली बनने से मंदिर समिति में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान बढा है तथा स्थायी/ स्थायी/ सीजनल कार्मिकों के हित सुरक्षित हुए है। इससे मंदिर समिति में नियुक्ति, वरिष्ठता,पदौन्नति, कार्यविभाजन जैसे मतभेद भी समाप्त हो गये है और अब मंदिर समिति के कर्मचारी अधिक कुशलता एवं आत्मविश्वास के साथ तीर्थयात्रियों की सेवा कर सकेंगे।

मंदिर समिति के जोशीमठ प्रतिष्ठान में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान की अध्यक्षता में श्री नृसिंह मंदिर कार्यालय सभागार में बैठक शुरू हुई जिसमें कर्मचारी सेवा नियमावली के कैबिनेट से प्रख्यापित किये जाने का स्वागत किया गया तथा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं प्रदेश सरकार का आभार जताया।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिह को धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष तिवारी,पूर्व प्रचार मंत्री राजेंद्र सेमवाल, अवर अभियंता गिरीश रावत,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, लेखाकार भूपेंद्र रावत, पूजा डेस्क प्रभारी केदार सिंह रावत, अजय सती,विजया ध्यानी,अनसुया नौटियाल, अंजना भट्ट,जगत राम पुरोहित आदि मौजूद रहे।

श्री केदारनाथ प्रतिष्ठान के कर्मचारियों की बैठक मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी की अध्यक्षता में आहूत हुई जिसमें सभी कर्मचारियों ने मंदिर समिति सेवा नियमावली के कैबिनेट में मंजूर होने पर खुशी व्यक्त की तथा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय का आभार जताया गया। साथ ही मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सेवा नियमावली कर्मचारियों के हितों के लिए बनी है इसमें किसी संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है। नियमावली में कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखा गया है। बैठक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवाण,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, पारेश्वर त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

मंदिर समिति के देहरादून, ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर( गढवाल), श्रीनगर,चमोली, जोशीमठ में मंदिर समिति कर्मचारियों ने सेवा नियमावली के कैबिनेट में मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता जताई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!